महिला ने मारपीट, नगदी लूटने और छेड़छाड़ के लगाए आरोप

घर में घुसकर गांव के 4 नामजद 2 अज्ञात दबंगों पर संगीन आरोप

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला पीपल बेटियापुर की एक महिला किरन पत्नी विमलेश कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पुलिस महानिदेशक सहित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भेजे एक शिकायती प्रार्थना पत्र में अपने ही गांव के चार नामजद दो अज्ञात समेत कुल आधा दर्जन हत्यारबंद दबंगों पर रात्रि के दौरान जबरन घर में घुसकर गाली गलौज करने तमंचा दिखाकर मारपीट करने और बदनीयती से कपड़े फाड़ने के साथ चीख पुकारने पर अलमारी तोड़कर उसमें रखे सात हजार रूपए निकाल लेजाने का आरोप लगाया है।

पीड़िता किरन के अनुसार बीती रात्रि वह घर में अकेली थी उसके पति और बेटा बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। घटना के दौरान नामजद ग्रामीणों को एकत्रित होता देख उसके पति विमलेश और इकलौते नावलीग बेटे बॉबी की हत्या कर देने की एलानिया धमकी देकर भाग जाने में सफल हो गए।

प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने बताया कि उपरोक्त दबंगों के भय के कारण उसका पति और बेटा परदेश में रह कर मजदूरी करते हैं, और गांव नहीं रह पा रहे हैं।

पीड़िता ने बताया कि उक्त घटना की शिकायत करने जब वह कोतवाली को निकली जिसपर नामजदों ने उसका रास्ता रोक दिया और पुलिस से शिकायत करने पर उसे भी मौत के घाट उतारने की धमकी दे डाली। जिससे घबराकर उसने मुख्यालय पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक समेत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखित प्रार्थना पत्र डाक से प्रेषित कर न्याय की गुहार लगाई है।

Related Articles

Back to top button