बेटे को बचाने पहुंची मां-भतीजी को पीटा

जान से मारने देने की मिली धमकी

जसवंतनगर,इटावा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवीपुरा में 16 वर्षीय किशोर के साथ मारपीट करने और उसे बचाने पहुंचीं मां व भतीजी से भी मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष कमल भाटी के अनुसार, गांव निवासी सरिता देवी पत्नी दलवीर ने तहरीर में बताया कि 11 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे उनका 16 वर्षीय पुत्र अखिलेश घर के बाहर खड़ा था। तभी गांव के अहिवरन पुत्र रामदास, शिवा पुत्र अहिवरन, सूरज पुत्र अहिवरन और विक्रम पुत्र नरेंद्र कुमार कथित तौर पर उनके दरवाजे पर पहुंच गए और अखिलेश के साथ मारपीट करने लगे।

आरोप है कि बेटे को बचाने पहुंचीं सरिता देवी और उनकी जेठ की पुत्री कृति के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की और गाली-गलौज की। शोर-शराबे के बीच आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग गए। इसके बाद पीड़िता अपने पुत्र अखिलेश और कृति को लेकर थाने पहुंचीं। पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button