कौन है ये तूफानी खिलाड़ी जिसने 8 लगातार छक्के जड़कर इतिहास रच दिया

रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप मुकाबले में मेघालय के बल्लेबाज आकाश कुमार चौधरी ने एक बड़ा इतिहास रच दिया है। रविवार 9 नवंबर को उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ महज 11 गेंदों में अर्धशतक ठोककर फर्स्ट क्लास क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

तूफानी बल्लेबाजी, 8 छक्के लगातार

आकाश चौधरी की ये पारी सिर्फ तेज अर्धशतक तक ही सीमित नहीं रही। अपनी तूफानी बैटिंग के दौरान उन्होंने एक या दो नहीं बल्कि निरंतर आठ छक्के जड़े। ये कारनामा उन्हें फर्स्ट क्लास क्रिकेट में निरंतर आठ छक्के लगाने वाला पहला बल्लेबाज भी बनाता है। उनकी इस शानदार पारी में एक ही ओवर में छह छक्के भी शामिल थे, जिसके बाद वह गैरी सोबर्स और रवि शास्त्री जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हो गए हैं।

रिकॉर्ड-तोड़ पारी के खास पहलू

आकाश ने 11 गेंदों में अर्धशतक बनाया जिससे उन्होंने लीसेस्टरशायर के वेन नाइट का 2012 का 12 गेंदों का पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने एक ओवर में छह छक्के लगाए और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए।

6000 रन और 400 विकेट! फिर भी टीम इंडिया से बाहर; इस खिलाड़ी के साथ हुआ अन्याय

मेघालय के इस खिलाड़ी ने अपनी धमाकेदार पारी में कुल 8 छक्के लगाए और एक भी चौका नहीं जड़ा। वह 14 गेंदों में 50 रन बनाकर नाबाद रहे। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन की बदौलत मेघालय ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 6 विकेट पर 628 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी।

आपको बता दें कि आकाश कुमार चौधरी की इस शानदार पारी ने उन्हें क्रिकेट के इतिहास में एक स्थायी स्थान दिलाया है। उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ना अब किसी के लिए भी आसान नहीं होगा। यह जीत सिर्फ आकाश के लिए नहीं बल्कि मेघालय क्रिकेट के लिए भी एक गौरवपूर्ण क्षण है।

Related Articles

Back to top button