GST कम होने के बाद दिवाली पर कौन सी कार रहेगी सबसे फायदेमंद, जानें पूरी डिटेल

दिवाली सेल में कार खरीदें स्मार्ट तरीके से, GST में कमी से भारी बचत संभव

Gst cut: दशहरे और दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने आम लोगों को राहत देते हुए GST दरों में अहम बदलाव किया है। अब वाहन खरीदना खासकर मध्यम वर्ग के लिए और भी किफायती हो जाएगा। GST परिषद की 56वीं बैठक में लिए गए इस फैसले के बाद कई सामानों और सेवाओं के दामों में गिरावट देखने को मिलेगी। नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी और खासकर ऑटोमोबाइल सेक्टर पर इसका सीधा असर पड़ेगा।

अब सिर्फ दो स्लैब में होगी GST वसूली (Gst cut)

पहले जहां GST चार अलग-अलग दरों में वसूला जाता था अब सरकार ने इसे घटाकर केवल दो स्लैब कर दिया है। अब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत की दर से ही ज्यादातर वस्तुओं पर GST लगेगा। इससे बाजार में कीमतें स्थिर होंगी और खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है।

कार और बाइक की कीमतों में आएगी गिरावट

इस बदलाव का सबसे बड़ा असर कार और बाइक की कीमतों पर पड़ेगा। पहले कई गाड़ियों पर 28 प्रतिशत तक GST देना पड़ता था लेकिन अब कुछ वर्ग की गाड़ियों पर इसे घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। अगर आप इस त्योहार पर नई गाड़ी लेने की सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए सबसे मुफीद हो सकता है।

छोटी कारों पर अब कम टैक्स

सरकार ने 1200 सीसी तक पेट्रोल इंजन और 1500 सीसी तक डीजल इंजन वाली तथा 4 मीटर से कम लंबाई की गाड़ियों पर अब केवल 18 प्रतिशत GST लगाने का निर्णय लिया है। यह पहले 28 प्रतिशत था। इस श्रेणी में आने वाली गाड़ियों में लोकप्रिय मॉडल जैसे मारुति स्विफ्ट, वैगनआर, बलेनो, ब्रेज़ा, हुंडई i10 और i20, टाटा नेक्सन, पंच, किआ सोनेट, टिगोर और टियागो शामिल हैं। इनकी कीमतों में 5 से 10 प्रतिशत तक की कमी आने की संभावना है।

ये भी पढ़ें-GST का ‘गुगली’ IPL फैंस पर भारी, अब टिकट खरीदना नहीं होगा आसान

हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर नया समीकरण

जहां इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर अब भी 5 प्रतिशत GST जारी रहेगा वहीं हाइब्रिड वाहनों के लिए नियम थोड़ा सख्त हो गया है। बड़ी इंजन क्षमता और लंबाई वाली हाइब्रिड कारें अब 40 प्रतिशत GST के दायरे में आ जाएंगी। उदाहरण के लिए इनोवा हाईक्रॉस हाइब्रिड जैसी कारें और महंगी हो जाएंगी। हालांकि छोटी हाइब्रिड गाड़ियों पर 18 प्रतिशत की रियायती दर ही लागू रहेगी।

लग्ज़री गाड़ियों पर भारी टैक्स

SUV और लग्ज़री कारों के शौकीनों को अब जेब ढीली करनी पड़ेगी क्योंकि 1500 सीसी से ऊपर की इंजन क्षमता, 4 मीटर से लंबी और 170 मिमी से अधिक ग्राउंड क्लीयरेंस वाली गाड़ियों पर अब कुल मिलाकर 40 प्रतिशत GST और 22 प्रतिशत सेस लगेगा। पहले इन पर 28 प्रतिशत टैक्स और अलग से सेस लिया जाता था।

मध्यम वर्ग के लिए सुनहरा मौका

भारत में कार बाजार का बड़ा हिस्सा हैचबैक और कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट से आता है। ऐसे में GST में कटौती सीधे तौर पर मध्यम वर्ग के हित में है। त्योहारों के इस मौसम में कंपनियों की ओर से मिलने वाले ऑफर्स और अब टैक्स में राहत से कार खरीदने वालों को बड़ा फायदा मिलेगा। अनुमान है कि इससे दिवाली के दौरान कारों की बिक्री में इज़ाफा देखने को मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button