दिल्ली में 33 डिग्री तक पहुंचा पारा IMD ने दिया ये अपडेट फरवरी में गर्मी का कहर

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल

दिल्ली में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है।

मौसम विभाग की मानें तो अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंच रहा है IMD के मुताबिक, सोमवार का दिन दिल्ली में 1969 के बाद तीसरी सबसे ज्यादा गर्मी वाले फरवरी के रूप में दर्ज किया गया। फरवरी के महीने में ही देश के कई राज्यों में तापमान में बढ़त देखी जा रही है. दिल्ली समेत कई राज्यों में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है. आज सुबह देश की राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री रहा, जो कि नॉर्मल तापमान से पांच डिग्री ज्यादा है वहीं, सोमवार का दिन दिल्ली में 1969 के बाद तीसरी सबसे ज्यादा गर्मी वाले फरवरी के रूप में दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया गया बता दें, सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान नॉर्मल से 9 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया मौसम विभाग के डेटा की मानें तो मंगलवार सापेक्ष आर्द्रता (Relative Humidity) 84 प्रतिशत दर्ज की गई दिल्ली में जहां मंगलवार को न्यूनतम तापमान 16.1 दर्ज किया गया वहीं, सोमवार को न्यूनतम तापमान 13.1 दर्ज किया गया था।

दिल्ली में अगले पांच दिन तक का तापमान

मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 21 फरवरी को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, 22 फरवरी की बात करें तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है वहीं, कल दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं. 23, 24 और 25 फरवरी को भी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 32 डिग्री ही दर्ज किया जा सकता है वहीं, 26 फरवरी को तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जाएगा 23 फरवरी को दिल्ली में आसमान साफ रहने के आसार हैं वहीं, 24, 25 और 26 फरवरी को दिल्ली में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button