Tragedy in Bihar: वंदे भारत एक्सप्रेस की टक्कर में 4 लोगों की मौत; 2 गंभीर रूप से घायल

Vande Bharat crash Purnia: बिहार के पूर्णिया जिले में आज सुबह (शुक्रवार, 3 अक्टूबर) एक भयानक हादसा हुआ। जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा कटिहार-जोगबनी रेलवे ट्रैक पर जबलपुर के पास हुआ।

मिली खबर के मुताबिक, ये सभी लोग दशहरा समागम से लौटते समय रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। उसी दौरान तेज़ रफ़्तार से आ रही वंदे Vande Bharat ट्रेन ने उन्हें टक्कर मार दी। crash के बाद स्थानीय नागरिक फौरन मौके पर पहुँचे और पुलिस को सूचना दी। घायलों को फौरन उपचार के लिए पूर्णिया के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Purnia में हुए इस Vande Bharat crash की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल के जवान और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मौत के सही कारणों और दुर्घटना की परिस्थितियों की जाँच की जा रही है।

एक हफ़्ते में दूसरा हादसा

सूबे में एक हफ़्ते में Vande Bharat ट्रेन से जुड़ा यह दूसरा हादसा (Train Tragedy in Bihar) है। इससे पहले पिछले महीने 30 सितंबर को सहरसा के हटियागाछी रेलवे क्रॉसिंग के पास इसी ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई थी।

Dirty Baba Swami Chaitanyananda का एक और काला राज खुला, फोन में मिली ये गंदी चीजें

Related Articles

Back to top button