UPSESSB : यूपी में निकलने वाली है बंपर शिक्षक भर्ती, जाने कब से कर सकते है आवेदन

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक, प्रवक्ता और प्रधानाचार्यों की भर्ती शुरू करने की तैयारी है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड रिक्त पदों का ब्योरा मांगने के लिए इसी महीने पोर्टल खोलने जा रहा है। माना जा रहा है कि पोर्टल खुलने के एक महीने में प्रदेशभर के 4500 से अधिक एडेड कॉलेजों में रिक्त पदों की सूचना लेने के बाद भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा। चयन बोर्ड ने जुलाई 2016 के चार साल बाद 29 अक्तूबर 2020 को 15,508 शिक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था।

हालांकि कानूनी अड़चनों से उसे निरस्त करते हुए 15 मार्च 2021 को दोबारा 15,198 पदों की भर्ती शुरू की गई। सु्प्रीम कोर्ट ने यह भर्ती 31 अक्तूबर तक पूरी करने के आदेश दिए हैं। इस भर्ती के लिए अक्तूबर 2019 तक रिक्त पदों की सूचना मांगी गई थी। इसके बाद से दो साल का समय बीत चुका है। अब 31 मार्च 2022 तक सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों के रिक्त पदों की सूचना ली जाएगी। चयन बोर्ड सूत्रों का कहना है कि 15 से 20 दिन के अंदर पोर्टल खोल दिया जाएगा।

 

आठ साल बाद प्रधानाचार्य भर्ती के आसार
नई शिक्षक भर्ती में प्रधानाचार्य का चयन भी किया जाएगा। चयन बोर्ड ने 2013 के बाद से प्रधानाचार्य भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं किया है जबकि एडेड कॉलेजों में प्रधानाचार्यों की काफी कमी है। दो साल पहले चयन बोर्ड ने जो अधियाचन मांगा था, उसी में 1453 पद खाली थे। इसके बाद काफी प्रधानाचार्य सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button