घर का नक्शा पास करने का सबसे आसान तरीका, यूपी सरकार ने कर दिया तगड़ा जुगाड़

UP Master Plan: उत्तर प्रदेश में नगर निकायों और ग्रामीण क्षेत्रों के सीमावर्ती इलाकों में निर्माण कार्यों को लेकर विवाद अब जल्द ही समाप्त हो सकता है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने विकास प्राधिकरणों और जिला पंचायतों के बीच मानचित्र (मैप) स्वीकृत करने को लेकर उत्पन्न टकराव को सुलझाने का निर्देश दिया है। सीएम ने इस विवाद पर नकेल कसने के लिए एक नया और पारदर्शी सिस्टम बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

विवाद का कारण क्या है

राज्य में वर्तमान नियमों के अनुसार, विकास प्राधिकरण अधिनियम के तहत नगरीय निकाय सीमा से बाहर होने वाले निर्माण कार्यों के लिए संबंधित प्राधिकरण से नक्शे की मंजूरी जरूरी है। मगर जिला पंचायतों के अपर मुख्य अधिकारी भी कई मामलों में नक्शा पास कर रहे हैं। ऐसे में जब विकास प्राधिकरण इन निर्माणों को अवैध मानकर कार्रवाई करते हैं तो ये विवादों का कारण बनता है।

ये स्थिति आम जनता के लिए परेशानियों का सबब बनती है जो अक्सर अपनी जीवन भर की मेहनत से घर या दुकान बनाने में जुटे होते हैं। इस प्रक्रिया में अधिकारी आपस में उलझे रहते हैं और इससे आम जनता को सीधा नुकसान उठाना पड़ता है।

सीएम योगी ने दिए ये निर्देश

बैठक में सीएम ने एक मानवीय दृष्टिकोण अपनाया और संकेत दिए कि जिन निर्माणों ने पहले से ही ‘बाइलाज’ (Bylaws) के नियमों का पालन किया है, उन्हें ध्वस्त नहीं किया जाएगा। उनका यह मानना है कि सरकारी विवादों का खामियाजा जनता को नहीं भुगतना चाहिए। अब सरकार का उद्देश्य ये है कि कोई भी आम नागरिक जिनके निर्माण पहले से मानकों के अनुरूप हैं, उनका शोषण न हो और उनके घरों या दुकानों को तोड़ने का आदेश न दिया जाए।

नगरीय निकायों के लिए मास्टर प्लान की आवश्यकता

सीएम ने प्रदेश के सभी नगर निकायों के लिए ‘मास्टर प्लान’ तैयार करने की बात की है। उन्होंने यह निर्देश दिया है कि राज्य के सभी 762 नगरीय निकायों में मास्टर प्लान होना चाहिए ताकि योजनाबद्ध तरीके से शहरों और कस्बों का विकास हो सके।

वर्तमान में उत्तर प्रदेश में केवल 200 नगरीय निकायों के पास अपना मास्टर प्लान है। योगी आदित्यनाथ ने इस कमी को दूर करने की दिशा में ठोस कदम उठाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है। अगर इसके लिए कानून में कोई बदलाव की आवश्यकता पड़ी, तो उसे तुरंत किया जाएगा।

नए कानून और स्पष्ट व्यवस्था की दिशा में

चीफ मिनिस्टर ने यह भी कहा कि नक्शे की स्वीकृति को लेकर एक सख्त और स्पष्ट कानून बनाना आवश्यक है। इसके तहत यह स्पष्ट किया जाएगा कि किसी क्षेत्र में नक्शा पास करने का अंतिम अधिकार किसके पास होगा। इसका उद्देश्य यह है कि कोई भी ग़लतफहमी या विवाद पैदा न हो, और हर निर्माण कार्य के लिए एक स्पष्ट और निष्पक्ष प्रक्रिया सुनिश्चित हो।

अजित पवार ही नहीं इन 7 नेताओं की भी प्लेन क्रैश में हो चुकी है मौत

इस फैसले से यह उम्मीद की जा रही है कि राज्य में आम जनता को एक ठोस और स्पष्ट निर्माण प्रक्रिया का लाभ मिलेगा। सरकारी विवादों के कारण उनके निर्माणों को नष्ट करने की संभावनाओं को खत्म किया जाएगा और उन्हें अपने घरों या दुकानों में रहने के लिए शांति और सुरक्षा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button