हाउस टैक्स की बढ़ी दरों के विरोध में व्यापारी संगठन की वार्ता

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स की दरों में की गई वृद्धि के विरोध में महानगर उद्योग व्यापार मंडल, गाजियाबाद द्वारा मंगलवार को प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी। प्रेस वार्ता में संगठन के पदाधिकारी बढ़ी हुई हाउस टैक्स दरों से व्यापारियों एवं आम नागरिकों पर पड़ रहे अतिरिक्त आर्थिक बोझ को लेकर अपना पक्ष रखेंगे।

महानगर अध्यक्ष गोपीचंद प्रधान के नेतृत्व में आयोजित प्रेस वार्ता में हाउस टैक्स वृद्धि के विरोध में संगठन द्वारा आगामी दिनों में किए जाने वाले आंदोलन एवं कार्यक्रमों की भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। व्यापार मंडल का कहना है कि बढ़ी हुई दरों से व्यापारी वर्ग के साथ-साथ आम नागरिकों पर भी आर्थिक दबाव बढ़ेगा।

प्रेस वार्ता 18 अगस्त 2026 को सुबह 11:30 बजे नवयुग मार्केट स्थित उडुपी रेस्टोरेंट, गाजियाबाद में आयोजित होगी। संगठन ने सभी पत्रकारों एवं छायाकार बंधुओं से प्रेस वार्ता में पहुंचकर व्यापारी समाज और आम नागरिकों की आवाज को प्रमुखता से उठाने का अनुरोध किया है।

इस अवसर पर महानगर महामंत्री अशोक चावला, जिला महामंत्री राजदेव त्यागी, युवा महानगर अध्यक्ष विपिन गोयल सहित संगठन के पदाधिकारी एवं विभिन्न इकाइयों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Back to top button