घर से निकला भाई हुआ लापता, पुलिस से लगाई तलाश की गुहार

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम ईश्वरपुरा धनुवां निवासी राजेश कुमार पुत्र रमेश चंद्र उर्फ रामेश्वर दयाल ने थाना पुलिस को तहरीर देकर अपने सगे भाई की तलाश कराने की मांग की है।
राजेश कुमार ने बताया कि उसका सगा भाई विश्वनाथ उम्र करीब 52 वर्ष बीती 9 जून को प्रातः करीब 11 बजे घर से जसवंतनगर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन शाम करीब 6 बजे तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों एवं संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
परिजनों के अनुसार विश्वनाथ को कभी-कभी मिरगी के दौरे भी आते हैं, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है। काफी प्रयासों के बाद भी कोई जानकारी न मिलने पर थाना पुलिस को लिखित तहरीर देकर खोजबीन कराने एवं जल्द पता लगाने की गुहार लगाई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



