सोने-चांदी की कीमत में आज फिर आया बदलाव, जानिये आजका ताजा भाव

रूस यूक्रेन युद्ध के खत्म होने की संभावना के चलते सोने-चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। पांच दिनों में 3,500 रुपये से सोना सस्ता हुआ है।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. सोने की कीमत में आज फिर भारी गिरावट देखी गई। एमसीएक्स पर सोना 300 रुपये से अधिक गिरावट के साथ खुला। सुबह 1 फीसदी गिरावट के साथ सोना 51,715 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। पिछले पांच दिन में सोने की कीमत में 3,500 रुपये से अधिक की गिरावट आ चुकी है।

चांदी की कीमत में भी आज गिरावट दिख रही है। चांदी 676 रुपये की गिरावट के साथ 68,168 रुपये प्रति किलो के भाव पर ट्रेड कर रहा है। सोमवार को ये 68,844 रुपये के भाव पर बंद हुई था।

क्यों आ रही है गिरावट

रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई खत्म होने की उम्मीद बढ़ने लगी है। जिसके चलते ना केवल सोने-चांदी में बल्कि कच्चा तेल समेत अन्य कमोडिटी के दामों में भी गिरावट देखी जा रही है। शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है और इसके और भी ऊपर जाने के आसार हैं। इसलिए निवेशक सोने चांदी, कच्चा तेल से पैसा निकालकर शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दो दिन की बैठक आज से शुरू हो रही है इसमें ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। इस नजह से भी सोने चांदी के दामों में उठापटक देखी जा रही है।
चेक करें अपने शहर का रेट

आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा।

चेक कर लें सोना असली है या नकली

सोने की शुद्धता को चेक करने के लिए आप सरकारी ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ‘BIS Care app’ के जरिए आप गोल्ड की प्युरिटी चेक कर सकते हैं कि वह असली है या फिर नकली इसके अलावा आप इस ऐप के जरिए शिकायत भी कर सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button