T20 वर्ल्ड कप 2026: इन तीन खिलाड़ियों को होगी भारतीय टीम से छुट्टी, नाम जानकर उड़ जाएंगे होश
भारत की T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम को लेकर उम्मीदें और सवाल दोनों उठने लगे हैं। टीम की आधिकारिक घोषणा भले ही अभी न हुई हो, मगर सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, भारत में इस बार चयन प्रक्रिया में कई दिलचस्प और अप्रत्याशित बदलाव हो सकते हैं। सेलेक्टर्स ने इस बार खिलाड़ियों की फॉर्म और कंडीशंस को प्रमुखता दी है और यही कारण है कि कुछ खिलाड़ियों के नाम इस टीम में शामिल नहीं हो सकते, जिनकी एशिया कप में प्रमुख भूमिका थी।
इन तीन की हो सकती है टीम से छुट्टी
टी20 विश्वकप 2026 के लिए टीम इंडिया में तीन खिलाड़ियों के बाहर होने की संभावना जताई जा रही है। इन तीनों का नाम एशिया कप में खेलते हुए देखा गया था: संजू सैमसन, शिवम दुबे और जितेश शर्मा।
सूत्रों के अनुसार, इन खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया जा सकता है, क्योंकि ऋषभ पंत और केएल राहुल की वापसी टीम में लगभग तय है। इसके अलावा, शिवम दुबे को लेकर एक और अहम बदलाव की संभावना है। क्यूंकि इस बार स्पिन कंडीशंस को देखते हुए वाशिंगटन सुंदर को उनकी जगह मौका मिल सकता है।
टीम में किसे मिल सकता है मौका
टी20 विश्वकप 2026 (t20 world cup 2026) के लिए भारतीय बैटिंग लाइनअप में कुछ युवा और आक्रामक खिलाड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और रिंकू सिंह जैसे युवा सितारे जो अपनी आक्रामक बैटिंग और मैच को पलटने की क्षमता के लिए प्रसिद्ध हैं, इस बार भारतीय टीम का हिस्सा बन सकते हैं।
क्रिकेट कोच को बैट से पीटा; 20 टांके लगे! टीम में शामिल न करने पर आया था गुस्सा
इनके साथ-साथ, तिलक वर्मा और के एल राहुल जैसे अनुभवी और भरोसेमंद मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज टीम की बैटिंग को मजबूती देंगे। इन खिलाड़ियों का अनुभव और संयम, टीम को दबाव की स्थितियों में स्थिरता प्रदान करेगा।



