smart phone health: ये 5 आदतें छोड़े आज ही छोड़े, नहीं आपको मोबाइल बन जाएगा डिब्बा

smart phone health: मोबाइल की देखभाल को लेकर कुछ आसान और प्रभावी टिप्स जो स्मार्टफोन की लाइफ बढ़ाने में मदद कर सकती हैं। जानिए कैसे छोटी-छोटी गलतियों से बच कर अपने फोन को नया बनाए रखें।

smart phone health: आजकल मोबाइल हमारे शरीर का एक ज़रूरी हिस्सा बन गए हैं। बैंकिंग से लेकर एंटरटेनमेंट तक सब कुछ मोबाइल पर निर्भर करता है। कंपनियाँ कोई भी फ़ोन इस उम्मीद से बनाती हैं कि वह 3-4 साल चलेगा मगर वह कितना चलेगा यह पूरी तरह यूज़र की हैंडलिंग पर निर्भर करता है। अगर आप अपने महंगे स्मार्टफोन को सालों तक नया जैसा दिखाना चाहते हैं तो आपको कुछ आम मगर गंभीर गलतियों से बचना होगा।

सॉफ्टवेयर अपडेट से बचना पड़ सकता है महंगा

बहुत से लोग इंटरनेट डेटा बचाने या आलस में अपने मोबाइल को अपडेट नहीं करते हैं। यह सबसे बड़ी गलती है। इससे न सिर्फ़ फ़ोन की स्पीड कम होती है बल्कि साइबर अटैक का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है। कंपनियाँ अपडेट के ज़रिए नए सिक्योरिटी फ़ीचर भेजती हैं इसलिए अपडेट को कभी स्किप न करें।

फ़ोन को ‘रीस्टार्ट’ करने की आदत डालें

ज़्यादातर लोग अपना फ़ोन तब तक बंद या रीस्टार्ट नहीं करते जब तक वह हैंग न हो जाए या उसमें कोई टेक्निकल प्रॉब्लम न आ जाए। एक्सपर्ट्स के मुताबिक डिवाइस में छोटी-मोटी सॉफ्टवेयर प्रॉब्लम को खत्म करने और RAM को क्लियर करने के लिए हफ़्ते में कम से कम एक बार फ़ोन को रीस्टार्ट करना ज़रूरी है। इससे फ़ोन की परफॉर्मेंस बेहतर होती है।

बैटरी को 100% चार्ज करने की ज़रूरत नहीं

बहुत से लोगों की आदत होती है कि जब तक बैटरी 100% फुल न हो जाए चार्जर नहीं निकालते या फ़ोन पूरी तरह बंद होने तक चार्ज नहीं करते। ये दोनों आदतें बैटरी की हेल्थ के लिए नुकसानदायक हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक मोबाइल की बैटरी 20% से 80% के बीच रखना सबसे अच्छा है। इससे बैटरी लाइफ़ बढ़ती है।

अनजान सोर्स से ऐप्स डाउनलोड करने से बचें

Google Play Store या Apple App Store के अलावा किसी और वेबसाइट से ऐप्स डाउनलोड करना खतरनाक हो सकता है। इन ऐप्स में ‘मैलवेयर’ या वायरस हो सकते हैं जिससे हैकर्स आपकी प्राइवेट जानकारी चुरा सकते हैं और आपके फ़ोन को हमेशा के लिए खराब कर सकते हैं।

जानें क्या है डिजिटल कंडोम और ये कैसे करता है काम

पब्लिक Wi-Fi इस्तेमाल करने से बचें

रेलवे स्टेशन या होटल में फ़्री Wi-Fi इस्तेमाल करना भले ही अच्छा लगे मगर यह सेफ़ नहीं है। हैकर्स इस नेटवर्क का इस्तेमाल करके आपके फ़ोन को एक्सेस कर सकते हैं। साथ ही अपने फ़ोन और उसके ज़रूरी ऐप्स को हमेशा लॉक रखें और इसे किसी अनजान डिवाइस से पेयर न करें।

Related Articles

Back to top button