जानें क्या है डिजिटल कंडोम और ये कैसे करता है काम

what is digital condom: इंटरनेट और मोबाइल के बढ़ते उपयोग के साथ निजी सुरक्षा और निजता के उल्लंघन की घटनाएं निरंतर बढ़ रही हैं। इन डिजिटल खतरों से निपटने के लिए एक नया और अभिनव समाधान सामने आया है – डिजिटल कंडोम।

जानें क्या है डिजिटल कंडोम

ये एक मोबाइल ऐप है जो कपल्स को उनकी प्राइवेट लाइफ की सुरक्षा प्रदान करता है और ये किसी पारंपरिक सुरक्षा उपाय से कहीं अधिक प्रभावी साबित हो सकता है।

जर्मनी का प्रसिद्ध सेक्सुअल वेलनेस ब्रांड ‘बिली बॉय’ (Billy Boy) ने हाल ही में एक क्रांतिकारी ऐप ‘Camdom’ लॉन्च किया है। यह ऐप असल में एक डिजिटल सुरक्षा कवच की तरह कार्य करता है। यह इसलिए ‘डिजिटल कंडोम’ के नाम से जाना जाता है क्योंकि यह आपके स्मार्टफोन और अन्य डिवाइस से जुड़ी किसी भी तरह की गुप्त रिकॉर्डिंग और डेटा लीक को रोकता है।

कैसे काम करता है ये (Benefits of digital condom)

इंस्टॉलेशन और पेयरिंग: सबसे पहले दोनों पार्टनर्स को अपने स्मार्टफोन में ‘Camdom’ ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करना होता है। इसके बाद दोनों को ब्लूटूथ के माध्यम से एक-दूसरे के फोन को पेयर करना पड़ता है।

वर्चुअल लॉक: ऐप में एक ‘स्वाइप डाउन’ फीचर है। जैसे ही दोनों पार्टनर्स इस ऑप्शन को सक्रिय करते हैं उनका कैमरा और माइक्रोफोन एक तरह से लॉक हो जाता है जिससे इन उपकरणों का उपयोग बिना सहमति के नहीं किया जा सकता।

अलर्ट और सुरक्षा: अगर कोई पार्टनर ऐप से बाहर निकलने की कोशिश करता है या रिकॉर्डिंग शुरू करता है तो ऐप में तुरंत अलार्म बजने लगता है। यह दूसरे पार्टनर को सतर्क कर देता है जिससे वह तुरंत कार्रवाई कर सकता है।

आज के वक्त में व्यक्तिगत सुरक्षा केवल भौतिक दुनिया तक सीमित नहीं रही बल्कि ये डिजिटल दुनिया में भी महत्वपूर्ण बन गई है। बिना सहमति के किसी की निजता का उल्लंघन करना एक गंभीर अपराध है और ये ऐप इन अपराधों को रोकने के लिए एक ठोस उपाय प्रस्तुत करता है।

अनचाही रिकॉर्डिंग को रोके: ऐप का सबसे बड़ा फायदा ये है कि ये सुनिश्चित करता है कि कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के आपकी निजी जिंदगी का वीडियो या ऑडियो रिकॉर्ड न कर सके।

डिलीवरी बॉय अब नहीं पूछेगा रास्ता, Google Maps का ये ‘सीक्रेट कोड’ आपके घर पहुंचा देगा हर सामान

एक से अधिक डिवाइस का सपोर्ट: अगर आपके पास एक से ज्यादा डिवाइस हैं तो ये ऐप उन सभी को एक साथ सुरक्षित कर सकता है जिससे आपका डेटा और ज्यादा सुरक्षित हो जाता है।

सुरक्षित डिस्कनेक्ट: जब आपकी निजी बातचीत समाप्त हो जाती है तो ऐप का ‘सुरक्षित डिस्कनेक्ट’ फीचर आपको अपनी डिवाइस को सुरक्षित तरीके से अलग करने की सुविधा देता है। आपको केवल तीन सेकंड तक बटन दबाकर इसे अनलॉक करना होता है।

Related Articles

Back to top button