श्री राजहंस शिक्षण संस्थान में सेल्फ डिफेंस और किक बॉक्सिंग ट्रेनिंग कैंप संपन्न

सुल्तानपुर। छात्राओं और युवाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के उद्देश्य से श्री राजहंस शिक्षण संस्थान त्रिलोकपुर में एक विशेष सेल्फ डिफेंस (आत्मरक्षा) और किक बॉक्सिंग ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया।

इस प्रशिक्षण शिविर में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में बॉक्सिंग संघ के सचिव विजय यादव उपस्थित रहे।

आत्मरक्षा के सिखाए गुर ट्रेनिंग के दौरान बॉक्सिंग संघ के सचिव विजय यादव ने विद्यार्थियों को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों और किक बॉक्सिंग के गुर सिखाए।

उन्होंने बताया कि आज के समय में हर छात्र-छात्रा, विशेषकर बेटियों के लिए आत्मरक्षा के नियम सीखना बेहद जरूरी है। इस ट्रेनिंग से न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ती है, बल्कि किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना करने के लिए आत्मविश्वास भी मजबूत होता है।

संस्थान ने जताया आभार श्री राजहंस शिक्षण संस्थान के प्रबंधन और शिक्षकों ने इस सफल आयोजन के लिए विजय यादव का आभार व्यक्त किया। संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण शिविरों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। ट्रेनिंग कैंप में भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बेसिक डिफेंस मूव्स सीखे।

Related Articles

Back to top button