काम बिना चला मनरेगा का मस्टर रोल

कुंवारा-सुजीपुरा में ऑनलाइन हाजिरी पर उठे सवाल

भरथना,इटावा। विकासखंड भरथना की ग्राम पंचायत कुंवारा–सुजीपुरा में मनरेगा कार्यों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां नए मस्टर रोल (एमआर) पर 19 मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज है, जबकि मौके पर कार्य नहीं हुआ। खास बात यह है कि स्वयं रोजगार सेवक ने स्वीकार किया है कि विवाद के चलते काम शुरू नहीं हो सका।

जानकारी के अनुसार दो अलग-अलग एमआर में मजदूरों की उपस्थिति दर्ज की गई। पोर्टल पर ‘काम बंद’ की तस्वीर दोपहर 1:48 बजे अपलोड की गई, जिसमें काम शुरू के समय अपलोड तस्वीर में जो मजदूर दिखाई दे रहे वह अलग है ओर जो काम बंद के समय अपलोड की गई उसमें मजदूरों के चेहरे बदले हुए नजर आ रहे हैं। इससे ऑनलाइन दर्ज हाजिरी की सत्यता पर प्रश्नचिह्न लग गया है।

मामले में रोजगार सेवक हरिओम ने बताया कि मजदूर मौके पर गए थे, लेकिन विवाद के कारण काम नहीं हो पाया। हालांकि काम न होने की स्थिति में भी हाजिरी लगाए जाने को लेकर प्रशासनिक प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं।

खंड विकास अधिकारी विजय शंकर प्रसाद ने कहा कि मामला दिखवाया जा रहा है और जांच कराई जाएगी। यदि अनियमितता पाई गई तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हालाकि मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button