गरीब को दबंगों ने बेवजह पीटा: पुलिस खामोश
दबंगों का विवाद हुआ अन्य से लपेटे में लेलिया गरीब

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पड़ियापुरा में विगत दिवस 1 सितम्बर को शाम करीब 6 बजे क्षेत्र के कुछ नामजद दबंगों का अन्य किसी से कहासुनी के बाद विवाद हो गया था।
जिसके बाद दबंगों ने एक नामजद दबंग महिला के साथ पड़ियापुरा निवासी राजवीर सिंह पुत्र बालकराम के घर में घुस गए और गाली गलौज करते हुए राजवीर सिंह पर तमंचा तानकर उसे लात घूंसों से पीटने लगे,घर के अन्दर दबंगों का तांडव देख घर में मौजूद बच्चों में चीख पुकार मच गई,जिसपर पुलिस कंट्रोल को जैसे ही फोन किया और पुलिस मौके पर पहुंचती इससे पहले दबंग राजवीर सिंह को जमीन पर पटक पीट- पीटकर तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
पीड़ित राजवीर सिंह के अनुसार घटना के सम्बन्ध में उसके द्वारा पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई गई थी,लेकिन पुलिस ने अभी तक दबंगों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की है,जिसके चलते पीड़ित परिवार भय और दहशत में जीने को मजबूर बना हुआ है।



