निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर-जागरूकता अभियान सम्पन्न

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से विकास भवन परिसर में सम्पन्न हुआ शिविर

इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई द्वारा जनसेवा के संकल्प को साकार करते हुए,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से रविवार को प्रेरणा सभागार, विकास भवन,इटावा में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर एवं जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य परीक्षण हेल्थ चेकप के अंतर्गत विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा रोगियों की जांच की गई तथा निःशुल्क पैथोलॉजी सेवाएँ प्रदान की गईं। शिविर में बड़ी संख्या में आमजन, न्यायिक कर्मियों एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो.डॉ.अजय सिंह द्वारा किया गया। कुलपति ने शिविर में उपस्थित होकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा चिकित्सकों एवं सहयोगी टीम की सराहना की। उन्होंने जिले के अंतर्गत कार्य कर रहे अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी भ्रमण किया।

उन्होंने आमजन एवं न्यायिक कर्मियों को इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिकतम लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया तथा उत्तर प्रदेश सरकार एवं यूपीयूएमएस,सैफई की ओर से चिकित्सा सेवाओं एवं ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

शिविर में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.एस.पी.सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। आउटरीच कमेटी के मुख्य समन्वयक डॉ. एन.पी.सिंह,डॉ.अजय गुप्ता,डॉ.राजमंगल यादव, डॉ.जगदीश सिंह,डॉ.संजय कन्नौजिया,डॉ.विनय कन्नौजिया,मनोज मौर्य सहित विभिन्न विभागों के चिकित्सकों,छात्रों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

यह आयोजन यूपीयूएमएस,सैफई की समाज के प्रति प्रतिबद्धता एवं ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सुलभ,सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के संकल्प का सशक्त उदाहरण है।

Related Articles

Back to top button