तेजस्वी के ये वादे क्या दिला पाएंगे सत्ता, जानें क्या क्या ऐलान किए

rjd manifesto 2025 bihar: तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं, किसानों, सरकारी कर्मचारियों के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं, जिनसे राज्य में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।

rjd manifesto 2025 bihar: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले, महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कई बड़े ऐलान किए हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बार बिहार की जनता बदलाव के मूड में है और 20 साल से सत्ता में काबिज एनडीए सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार बनने पर मकर संक्रांति (14 जनवरी) से सभी पात्र महिलाओं को महिला सशक्तिकरण योजना के तहत एकमुश्त 30,000 रुपये दिए जाएंगे। महिलाएं इस योजना से बेहद खुश हैं और यह योजना सरकार की प्राथमिकता होगी। तेजस्वी यादव ने किसानों के लिए भी कई घोषणाएँ कीं।

उन्होंने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के अलावा धान पर 300 रुपये और गेहूँ पर 400 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने का आश्वासन दिया। इसके अलावा, किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी और उनके बिजली के बिल पूरी तरह से माफ कर दिए जाएँगे। तेजस्वी ने पुरानी पेंशन योजना (OPS) को फिर से शुरू करने का वादा किया।

मोकामा मामले को शाह ने बताया छुटपुट घटना, मुश्किल में पड़ गई बीजेपी

आगे उन्होंने जीविका दीदियों को दो दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने और उनके ऋण माफ़ करने का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी घोषणा की कि पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों का उनके घरों से 70 किलोमीटर के दायरे में तबादला किया जाएगा। तेजस्वी यादव ने बार-बार कहा कि जनता बदलाव चाहती है और इस बार महागठबंधन की सरकार सत्ता में आएगी।

सवाल क्या तेजस्वी के ये वादे दिला पाएंगे सत्ता

राजद नेता तेजस्वी यादव ने बार-बार यह कहा कि इस बार बिहार में बदलाव की लहर है और महागठबंधन की सरकार सत्ता में आएगी। ऐसे में तेजस्वी यादव की घोषणाएं राज्य के अलग-अलग वर्गों के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण हो सकती हैं, खासकर उन वर्गों के लिए जो वर्तमान सरकार की नीतियों से असंतुष्ट हैं। सवाल ये है कि क्या तेजस्वी के ये वादे सत्ता दिला पाएंगे, अब ये तो वक्त ही बताएगा।

Related Articles

Back to top button