Holi Celebration 2026: देश भर में कुछ ऐसे मनाई जा रही है होली… देखें तस्वीरें

Holi Celebration 2026: होली सिर्फ एक पर्व नहीं बल्कि सामाजिक एकता का प्रतीक बन चुकी है। साल भर लोग इस दिन का इंतजार करते हैं क्योंकि यह मौका रिश्तों को फिर से ताज़ा करने का होता है। घरों में गुझिया, नमक पारे और मठरी जैसी पारंपरिक व्यंजन तैयार किए जाते हैं। मिठाइयों की खुशबू और रंगों की रौनक माहौल को खास बना देती है। परिवार और दोस्तों के साथ मनाया गया यह उत्सव लोगों के बीच अपनापन और बढ़ा देता है।

इन शहरों की होली रही खास आकर्षण

देश के कई हिस्सों से इस बार होली की जीवंत तस्वीरें सामने आई हैं। मथुरा, वृंदावन और बरसाना की होली का जादू हर साल की तरह इस बार भी लोगों को आकर्षित करता दिखा। इन स्थानों की परंपराएं और उत्साह देश भर में चर्चा का विषय बने रहे।

Holi Celebration 2026

पिंक सिटी जयपुर में भी लोगों ने पूरे उत्साह के साथ रंगों का त्योहार मनाया। सड़कों और मोहल्लों में उमंग साफ नजर आई।

Holi Celebration 2026

मुंबई के विभिन्न इलाकों से सामने आई तस्वीरों में लोग एक-दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर बधाइयां देते दिखाई दिए। बच्चों से लेकर युवाओं तक हर आयु वर्ग रंगों में सराबोर नजर आया।

Holi Celebration 2026

उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान सहित कई राज्यों में भी होली का जश्न पूरे जोश के साथ मनाया गया। हर जगह लोगों ने मिलकर इस पर्व को यादगार बनाया।

होली का आनंद लें पर सावधानी भी जरूरी

रंगों की मस्ती के बीच सेहत और त्वचा की देखभाल को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। होली खेलने से पहले त्वचा पर तेल या मॉइस्चराइज़र लगाना फायदेमंद रहता है। बालों को ढकना या उनमें तेल लगाना भी बेहतर विकल्प है।

रंग खेलने के दौरान आंखों और चेहरे का ध्यान रखना जरूरी है। कोशिश करें कि सुरक्षित और प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल हो।

इमली का ये टोटका कर देगा मालामाल! पैसों की तंगी होगी दूर, घर में बरसेगी लक्ष्मी

Holi Celebration 2026

होली के बाद त्वचा को हल्के क्लींजर से साफ करें और मॉइस्चराइज़र जरूर लगाएं। बालों को अच्छी तरह धोकर कंडीशनर लगाना भी जरूरी है ताकि रूखापन न रहे।

Related Articles

Back to top button