मोकामा मामले को शाह ने बताया छुटपुट घटना, मुश्किल में पड़ गई बीजेपी

Dularchand Yadav murder case: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जो बयान दिया है उससे बिहार से लेकर दिल्ली तक की राजनीति गमा गई है। बिहार में दुलारचंद के दिन दहाड़े जान लेने के मामले में शाह ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसके चलते शाह के साथ पूरी बीजेपी पर बड़ा खतरा मंडराने लगा है। कानून व्यवस्था की बात करने वाली पार्टी में बड़े पद पर बैठे शाह के इस बयान से बीजेपी की मानसिकता पर भी सवाल खड़े होते हैं। तो ऐसा क्या बोल गए हैं शाह आईये जानते हैं।
बिहार में चुनावी माहौल के बीच मोगामा विधानसभा सीट पर जन स्वराज पार्टी के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी का समर्थन कर रहे दुलारचंद की दिन दहाड़े जान लेने के मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बयान सामने आया है और इस बयान ने बीजेपी को ही मुश्किल में डाल दिया। शाह ने इतनी बड़ी घटना को छुटपुट घटना बताया है।
एक चैनल को दिया इंटरव्यू में शाह से जब राज्य में घट रही अपराधिक घटना पर बात करते हुए इस मुद्दे पर सवाल पूछे गए तो उन्होंने एक झटके में इसे छुटपुट घटना बता दिया और बड़ी आसानी से कह दिया कि ऐसी घटनाएं तो होती रहती हैं।
अमित शाह के बयान से मची सनसनी
दुलारचंद से जुड़े मामले (Dularchand Yadav murder case) पर पत्रकार ने जब गृह मंत्री अमित शाह से सवाल पूछा तो शाह ने जवाब दिया कि छुटपुट घटनाएं तो होती रहती हैं और यह पूरे देश में होती हैं। यह बयान देकर शाह बुरी तरह घिर गए हैं। उनका यह जवाब दिखाता है कि दिन दहाड़े किसी की जान चली जाना बीजेपी या शाह के लिए सिर्फ एक छुटपुट घटना भर है। शाह के इस गैर जिम्मेदाराना तरीके से जवाब देने पर बवाल मच गया है।
बिहार में किसकी सरकार, NDA को कितनी सीटें मिलेंगी; ताजा सर्वे में खुलासा
सवाल उठ रहे हैं कि एक तरफ तो एनडीए कानून व्यवस्था को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करता है और वहीं दूसरी तरफ ऐसी घटनाओं पर शिकंजा कसने की बजाय इसे छोटी-मोटी घटना करार दे रहा है।



