आदर्श स्कूल में आज लगेगा बाल मेला

इकदिल,इटावा। बाल दिवस के अवसर पर इकदिल कस्बा के मोहल्ला कायस्थान स्थित आदर्श प्राथमिक विद्यालय में आज 14 नवम्बर दिन शनिवार को प्रातः 9 बजे से बाल मेले का आयोजन किया जायेगा l प्रधानाचार्य डॉ. सुशील सम्राट ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में विद्यालय में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही विद्यालय परिसर में बच्चों द्वारा बाल मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बच्चे उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करेंगे।
प्रधानाचार्य ने बताया कि बाल दिवस बच्चों के प्रति स्नेह,उनके अधिकारों एवं सर्वांगीण विकास के प्रति जागरूकता का विशेष अवसर है। बाल मेले के माध्यम से बच्चों को रचनात्मकता,प्रतिभा एवं आत्मविश्वास प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।



