रितेश का गाना ‘पतरी कमरिया तेरी आय हाय’ रिलीज, देखें वीडियो

इस वीडियो गाने को आदिशक्ति फिल्म के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। जिस अभी तक लाखों व्यू मिल चुके हैं।  

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. रितेश पाण्डेय के गानों का इंतजार फैंस को काफी उत्सुकता से रहता है। इस बात को एक्टर और सिंगर रितेश बखूबी समझते हैं यही कारण है कि वो इस बात का खासा ध्यान रखते है और समय समय पर धमाकेदार गाने रिलीज करते है। ऐसे में एक गाना पतरी कमरिया तेरी आय हाय हाय आज रिलीज किया गया जिसे दर्शकों का शानदार प्यार मिल रहा है। गाने को रितेश पाण्डेय और भोजपुरी की मशहूर सिंगर प्रियंका सिंह अंतरा ने गाया है।

इस वीडियो गाने को आदिशक्ति फिल्म के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। जिस अभी तक लाखों व्यू मिल चुके हैं। गाने पर फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं। वही इस गाने के वीडियो में अनीषा पाण्डेय नजर आ रही है। दोनो ने इस गाने में धमाकेदार डांस किया है। खबर लिखे जाने तक इसे लाखों व्यू मिले है साथ ही इस पर फैंस के प्यार बरसाने का सिलसिला जारी है।

गाने को रितेश के साथ अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है और इसे विशाल भारती ने लिखा है। वही इस गाने का संगीत श्याम सुंदर ने दिया है। वही इस गाने में रितेश पाण्डेय और अनीषा पाण्डेय की सुन्दर जुगलबंदी देखने को मिल रही है। दोनो ने इस गाने में शानदार डांस किया है और दोनो ही काफी खूबसूरत नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी रितेश का एक गाना रिलीज किया गया था जिसे लोगों ने काफी प्यार दिया था। इस गाने में भी रितेश और अनीषा की जोड़ी ने कमाल दिखाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button