Raibarely News: विधायक डॉ मनोज पांडेय नें किया अखिलेश यादव का स्वागत

स्टार एक्सप्रेस / संवाददाताऊँचाहार, रायबरेली। विकासखंड के टिकठा मुसल्ले पुर गांव में ऊंचाहार विधायक डॉ मनोज कुमार पांडे द्वारा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के स्वागत समारोह में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

सोमवार को टिकट्ठा मुसल्लेपुर गांव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दोपहर लगभग 1:30 बजे पहुंचे कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत समारोह किया गया जिसके बाद क्षेत्रीय विधायक डॉ मनोज कुमार पांडे द्वारा गदा व चांदी का मोर लगाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया जिसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संबोधन में कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल है। महंगाई चरम सीमा पर है। नौजवान बेरोजगार घूम रहा है। महिलाओं को दिखावा के लिए गैस सिलेंडर दिए गए हैं।

लेकिन उन्हें गैस भरवाने के लिए पैसे नहीं है।हम अमेठी में सारस के दोस्त आरिफ के यहां क्या मिलने चले गए तभी से राजनीति गरम हो गई सारस को चिड़ियाघर भेजा गया जबकि दिल्ली वाले मोर को दाना खिला रहे हैं। उन पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही देश में संविधान एक है। जान बचाने वाले को सजा तथा दूसरे को वाहवाही मिल रही है। देश में सामान कानून है। सबको न्याय मिलना चाहिए। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल विधायक इंद्रजीत सरोज प्रमोद सिंह फौजी शिवनारायन सिंह पंकज सिंह बिन्नू सिंह अजीज खान मुन्ना मिश्रा अजय पाल सिंह शिवेंद्र यादव मुन्ना, यादव, सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button