जनसेवा को समर्पित रहा राहुल गांधी का जन्मदिवस, मरीजों व तीमारदारों तक पहुंची कांग्रेस

गरीबों, किसानो व युवाओं के हक की बुलंद आवाज़ हैं राहुल गांधी : अभिषेक सिंह राणा

सुल्तानपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में नेता प्रतिपक्ष (लोकसभा) राहुल गांधी का जन्मदिवस शुक्रवार को सेवा, समर्पण और मानवता के संदेश के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले जिला कार्यालय पर केक काटकर एक दूसरे को खिलाते हुए राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की, ततपश्चात जिला चिकित्सालय/राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों को फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा एवं शहर अध्यक्ष शकील अंसारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी की राजनीति का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर, जरूरतमंद और पीड़ित वर्गों की सेवा एवं उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना है, इसी भावना के तहत राहुल गांधी के जन्मदिवस को उत्सव की बजाय सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। फल वितरण के दौरान कांग्रेसजनों ने मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों के तीमारदारों ने भी इस पहल की सराहना की।

जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने बताया कि जिले के सभी ब्लॉकों में भी ब्लॉक अध्यक्षों के नेतृत्व में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच फल वितरित किया गया। कांग्रेसियों ने जरूरतमंदों की सहायता कर राहुल गांधी के जन्मदिवस को जनसेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़ने का प्रयास किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि राहुल गांधी जी हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों, युवाओं और वंचित वर्गों की आवाज़ बनकर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे हैं। उनके जन्मदिवस पर सेवा कार्यों का आयोजन कर हम समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और यही राहुल गांधी जी की सोच का मूल आधार है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी जी का जीवन संघर्ष, संवेदनशीलता और जनसेवा का प्रतीक है। उनके जन्मदिवस पर मरीजों और तीमारदारों के बीच फल वितरण कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह संदेश देने का प्रयास किया है कि समाज के दुख-दर्द में सहभागी बनना ही सच्ची सेवा है। पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता और सहयोग पहुंचाने का संकल्प लेते हुए राहुल गांधी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुखी सफल जीवन की कामना की गई। इस मौके पर वरिष्ठ नेता गण जफर खान, सरदार परमजीत सिंह, कु. निकलेश सरोज, आरबी पांडेय, राहुल त्रिपाठी, वरुण मिश्र, रणजीत सिंह सलूजा, कमर खान, आवेश अहमद, ममनून आलम, एससी मिश्र, मोहित तिवारी,शहबाज़ खान, संतोष वर्मा, राघव, श्याम लगन कोरी,अवधेश गौतम, मनोज़ शुक्ल,इमरान अहमद, अतीक अहमद, नफीस फारुखी,मो.हारून,बलराम तिवारी, फैसल खान हनुमान यादव, प्रभात पाल, शीतला साहू,चौथी राम आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button