राधा मोहन ने नौकरी के साथ जारी रखी तैयारी

ग्राम पंचायत अधिकारी राधा मोहन पहले ही प्रयास में बने एसआई

भरथना,इटावा। मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का शानदार उदाहरण पेश करते हुए भरथना ब्लॉक के ग्राम पंचायत मुडैना मल्हौसी के ग्राम पंचायत अधिकारी राधा मोहन यादव का उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा में पहले ही प्रयास में चयन हुआ है। 14 जुलाई को घोषित परिणाम के बाद परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

राधा मोहन यादव, पुत्र राम मुरारी यादव,मूल रूप से ग्राम केशमपुर राहिन,।इटावा के निवासी हैं। उन्होंने पहले उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर चयनित होकर नौकरी शुरू की थी। बाद में ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती में सफल होने पर उन्होंने पुलिस की नौकरी छोड़ दी और 7 नवंबर 2024 को ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण किया।

ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर कार्य करते हुए भी राधा मोहन ने अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी। लगातार मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने पहले ही प्रयास में पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की।

14 जुलाई को जैसे ही उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ और उनके चयन की सूचना मिली,परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीँ विडीओ विजय शंकर प्रसाद,एडीओ पंचायत बाबू सिंह समेत स्टाफ के कई लोगो ने बधाई देते हुए इसे उनकी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम बताया।

राधा मोहन यादव की सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा है,जो नौकरी के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर अपने बड़े लक्ष्य को हासिल करने का सपना देखते हैं। उनके चयन पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button