ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय छात्रा नंदिनी चौहान बनी गाजियाबाद जिले की बॉक्सिंग चैंपियन

गाजियाबाद। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में 29 से 30 अक्टूबर तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में जिलेभर के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा नंदिनी चौहान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 46 से 49 किलोग्राम वेट कैटेगरी में शानदार जीत हासिल की। नंदिनी के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें “बेस्ट बॉक्सर” का खिताब प्रदान किया गया।

नंदिनी की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी की लहर है। विद्यालय प्रबंधन ने नंदिनी को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह जीत न केवल स्कूल बल्कि पूरे गाजियाबाद जिले के लिए गौरव का विषय है।इस अवसर पर खेल आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Back to top button