सड़क हादसे में महिला गंभीर घायल
इलाज को सैफई पीजीआई रेफर

जसवंतनगर,इटावा। सैफई रोड पर शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि एक युवक को मामूली चोटें आईं। जानकारी के अनुसार मैनपुरी जिले की रहने वाली 55 वर्षीय कपूरी देवी पत्नी मेहरवान सिंह अपने पुत्र ऋषि के साथ जसवंतनगर के एक डॉक्टर से दवा लेकर बाइक से अपने गाँव भरतपुर जा रही थीं। इसी दौरान सैफई रोड स्थित एक कोल्ड स्टोरेज के सामने अचानक बाइक फिसल जाने से दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में कपूरी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी जसवंतनगर लाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
वहीं दूसरी घटना में नगला उदय सिंह निवासी 19 वर्षीय प्रांशी चौहान पुत्र दर्शन चौहान सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। उसे भी उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।



