Bahraich: महाविद्यालय में बिरसा मुंडा पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

छात्र छात्राओं ने डाला जीवन पर प्रकाश

 स्टार एक्सप्रेस / संवाददाता

बहराइच। गायत्री विद्यापीठ पीजी कॉलेज रिसिया में बिरसा मुंडा पर शाशन के निर्देशानुसार सभा का आयोजन किया गया। आयोजन के सर्वप्रथम बीकॉम फर्स्ट सेमेस्टर की छात्रा पूजा यादव सुगंधित सिंह नैंसी गुप्ता ने हे शारदे मां सरस्वती वंदना से सभा की शुरुआत किया। सभा का संचालन कर रहे डॉ दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने बिरसा मुंडा के बारे में बताते हुए कहा की बिरसा मुंडा आदिवासी जनजाति से संबंधित थे यह 25 वर्ष तक जीवित रहे इन्होंने कई हिंसा में प्रतिभाग किया और अपने जनजातियों के लिए कार्य किए तथा स्वतंत्रता आंदोलन में भी भागीदारी निभाई।

बी0ए. थर्ड सेमेस्टर की छात्रा श्रेया श्रीवास्तव ने बिरसा मुंडा की जयंती पर कहा कि यह एक आदिवासी दल के नेता तथा महान सेनानी थे और इनको लोग भगवान का अवतार मानते थे। बी ए. थर्ड सेमेस्टर की छात्रा कशिश गुप्ता ने इनके कहा अंग्रेजों से विद्रोह का नारा दिया इनकी पुण्यतिथि 9 जून को मनाई जाती है और पार्लियामेंट में इनकी फोटो भी लगी है। छात्र अनुज गुप्ता ने कहा बिरसा मुंडा तीर और धनुष के माध्यम से युद्ध में भाग लिया करते थे।

बी ए. फर्स्ट सेमेस्टर चंदन बाल्मिक ने उनके जीवन चरित्र के बारे में जानकारी दें बीकॉम फर्स्ट सेमेस्टर की छात्रा सुगंधी सिंह ने बताया कि अंग्रेजों से लड़ने के लिए उन्होंने मुंडा मंच का गठन किया डॉ सुभाष चंद्र ने बताया बिरसा मुंडा एक विशेष वर्ग से संबंधित मुंडा जनजाति थे बिरसा मुंडा की जयंती आज हम सब लोग इसलिए मना रहे हैं जिससे कि हम सबको या पता चले कि उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी भूमिका किस तरह से निभाई मुंडा जनजाति में बिरसा मुंडा को भगवान के रूप में पूजा जाता था।

Also Read-

Hardoi: किसी भी मतदान केन्द्र पर खुले बरामदें में बूथ नही बनाये जायेगें:- मंगला प्रसाद सिंह

डॉ भावना श्रीवास्तव ने बिरसा मुंडा पर विचार देते हुए बताया कि यह अपने समाज की समस्याओं को सुलझाने के लिए आगे आए तथा जन सेवा में रहे और बाहर नियंत्रण को समाप्त करने में अपना कदम बढ़ाया । प्रो मिथिलेश कुमार चौबे ने बताया कि ये जनजाति बहुत ही दुर्गम स्थान पर पाए जाते थे भारतवर्ष में तमाम जनजाति के लोग मिलते हैं जिसमें मुंडा जनजाति आए जन आंदोलन के लिए खड़े रहे और स्वतंत्रता में अपनी भागीदारी जमाई अंत में प्रोफेसर दिव्य दर्शन तिवारी प्राचार्य ने बताया आज बिरसा मुंडा की जयंती शासन के निर्देशानुसार मनाया जा रहा है बिरसा मुंडा झारखंड से संबंधित थे और उन्होंने अंग्रेजों से मोर्चा लिया और इनको जननायक भी कहा जाता है ऐसे महापुरुषों की जयंती मनाया जाना हम सभी का कर्तव्य है। इस अवसर पर डॉक्टर संजय कुमार श्रीवास्तव धर्मेंद्र श्रीवास्तव रविंद्र कुमार नंदन श्रीवास्तव रीकेस्वर प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button