गेहूं की पकी खड़ी फसल में लगी भीषण: 150 बीघा गेहूं फसल स्वाहा

अज्ञात कारणों से फसल में लगी भीषण आग की लपटें देख किसानों में मचा हाहाकार

भरथना,इटावा। भरथना तहसील व विकास खंड क्षेत्र के ग्राम मकारा और ग्राम तिलियानी के मध्य क्षेत्र के डेढ़ दर्जन से अधिक किसानों के खेतों में पकी खड़ी करीब 150 बीघा गेहूं की फसल सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे अज्ञात कारणों के चलते धू-धूकर जल उठी,गेहूं की फसल में भीषण आग की लपटें देखकर ग्राम पंचायत थरी और पाली खुर्द के मजरा ग्राम तिलियानी और मकारा के अलावा ग्राम नगला चुन्नी की मडईया की किसानों में हाहाकार मच गया।

और ग्रामीण किसान अपनी फसल में लगी भीषण आग बुझाने को खेतों की ओर दौड़ पड़े और आग बुझाने में जुट गए।

इसी बीच अग्निकांड की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह पुलिस बल और फायरबिग्रेड कर्मी मय मशीन के घटना स्थल पर पहुंच गए ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने में जुट गए।

ग्रामीणों के सहयोग से जब तक फायर कर्मी आग पर काबू पा पाते तब तक थरी,मकारा,तिलियानी और नगला चुन्नी मडईया के डेढ़ दर्जन से अधिक किसानों की लगभग 150 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। अग्निकांड में खेतों पर गल्ला भूसा भरने पहुंचे एक ट्रैक्टर ट्राली के टायर भी जल कर खत्म हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार दिलीप कुमार लेखपाल राममनरेश आदि राजस्व विभाग की टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर अग्नि पीड़ित किसानों के नुकसान का लेखा जोखा तैयार करने में जुट गए। अग्निकांड में आग लगने के कारणों का समाचार लिखे जाने तक पता नहीं चल सका है,बावजूद इसके पुलिस और राजस्व टीम घटना के कारणों की जांच में जुटी है। पा रहा है।

Related Articles

Back to top button