स्थानांतरण/ समायोजन के संबंध में प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ने सौंपा ज्ञापन

सुलतानपुर- उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र गुप्ता को ज्ञापन सौंपा, जिसमें शिक्षामित्रों के स्थानांतरण और समायोजन की मांग की गई है।

ज्ञापन में कहा गया है कि शिक्षा निदेशक बेसिक लखनऊ के पत्र दिनांक 12/12/2025 के क्रम में विकासखण्ड स्तर पर स्थानांतरण/ समायोजन के इच्छुक शिक्षामित्रों से विकल्प भरवाये जाने का आदेश निर्गत करने की मांग की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र गुप्ता ने आश्वासन दिया है कि शिक्षामित्रों के स्थानांतरण और समायोजन के लिए विकल्प भरवाये जाने का पत्र जल्द निर्गत किया जाएगा और पूरी पारदर्शिता के साथ जनपद सुलतानपुर के शिक्षामित्रों का स्थानांतरण और समायोजन किया जाएगा।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष वृजेश पाण्डेय, जिला महामंत्री पवन कुमार, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ प्रांजली श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष रामप्रसाद मिश्र, राजदेव यादव-ब्लॉक महामंत्री बल्दीराय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button