कार्ड-पोस्टर मेकिंग,दीया सजाओ प्रतियोगिताओं सम्पन्न
ज्ञानस्थली एकेडमी में प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

भरथना,इटावा। भरथना की शिक्षण संस्थान ज्ञानस्थली एकेडमी (अंग्रेजी माध्यम) में दीवाली सप्ताह के अन्तर्गत कार्ड मेकिंग,दीया सजाओ तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही अंर्तसदनीय बोर्ड सजाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन सम्पन्न हुआ।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय प्रधानाचार्य मनोज सेंगर ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित करके किया। प्रतियोगिता में चार सदनों के प्रतियोगी अचीवर,एडवेंचर, कैलिबर तथा चैलेंजर ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के सभी नियम हाउस कोऑर्डिनेटर समिति नीतू सेंगर ने सभी प्रतिभागियों को समझाते हुए पालन करने के निर्देश दिये। चारों हाउस के प्रतिभागियों ने बहुत ही आकर्षक एवं मनमोहक तरीके से बोर्ड सजाया तथा हर एक हाउस ने सजावट के साथ एक सामाजिक संदेश भी दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी अध्यापक- अध्यापिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।



