विधानसभा भवन जाने से पुलिस ने अखिलेश यादव को रोका, पैदल मार्च निकाल रहे सपा अध्यक्ष

आज उत्तर प्रदेश में विधानसभा सत्र का पहला दिन हैं। जहां एक तरह विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महान जी ने कहा हैं कि आज के दिन सिर्फ महिलाओं को प्राथमिकता से बोलने दिया जायेगा...

स्टार एक्सप्रेस

लखनऊ. आज उत्तर प्रदेश में विधानसभा सत्र का पहला दिन हैं। जहां एक तरह विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महान जी ने कहा हैं कि आज के दिन सिर्फ महिलाओं को प्राथमिकता से बोलने दिया जायेगा। वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पैदल मार्च निकाल रहे हैं। अखिलेश यादव समाजवादी कार्यालय से विधानसभा तक पैदल जा रहे हैं। इस दौरान उनके साथ पार्टी के विधायक व कई अन्य कार्यकर्ता उनके साथ हैं। अखिलेश यादव को विधानसभा जाने से भी रोका गया हैं। पुलिस एक कहना हैं कि हम इसे भ्रामक होने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं।

अखिलेश यादव आज उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरने का प्रयास कर रही हैं। अगर राजनितिक पटल की ओर से देखा जाये तो कहीं न कहीं ये सारा कुछ 2024 लोकसभा चुनाव को निशाना बनाते हुए किया जा रहा हैं। राजनितिक विश्लेषज्ञों के मुताबिक अखिलेश यादव 2024 चुबनाव से पहले पार्टी को मजबूत करना कहते हैं। विभिन्न राज्यों में पक्ष की सभी बड़ी पार्टियां इसी तरह से भारतीय जनता पार्टी को घेरन का प्रयास कर रही हैं।

आज भी प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हैं। प्रशासन का कहना हैं कि अखिलेश यादव को रोकने कि बजह मात्र इतनी हैं कि किसी प्रकार की माना जाये कि किसी भी तरह का यदि माहौल बिगड़ने का प्रयास किया जायेगा तो योगी सरकार का सख्त आदेश हैं की उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कुछ दिन पहले ही अखिलेश यादव ने विधानभवन के बाहर बेरोजगार, किसान हितों, महंगाई व पेंशन को लेकर धरना प्रदर्शन करने को थे। लेकिन उस दिन बारिश के चलते प्रदर्शन अधिक प्रभावी नहीं रहा। कई विधायकों और नेताओं को पुलिस के द्वारा उठाकर उनके घर में नजर बंद भी कर दिया गया था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button