gst cut: पीएम मोदी ने जीएसटी में और कटौती के संकेत दिए
जीएसटी कटौती पर मोदी सरकार का बड़ा ऐलान: आम जनता को मिलेगी बड़ी राहत

gst cut: नवरात्रि के पहले दिन (22 सितंबर) वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में बड़ी कटौती के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने एक और राहत दी है। उन्होंने भविष्य में और भी कर कटौती के संकेत दिए हैं।
उन्होंने gst में cut होने के संकते देते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था के मज़बूत होने के साथ-साथ करों में भी कमी आती रहेगी। उन्होंने कहा कि 2014 में एक लाख रुपये की खरीदारी पर लगभग 25,000 रुपये खर्च होते थे, जो अब घटकर 5-6,000 रुपये रह गए हैं। गुरुवार को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन करते हुए भारतीय पीएम ने जीएसटी में कमी और इससे होने वाली बचत का विस्तार से ज़िक्र किया।
Tax rate cut (GST) का उत्सव मना रहा देश
उन्होंने कहा कि आज देश जीएसटी बचत उत्सव मना रहा है। मैं आपको बताना चाहता हूँ कि हम यहीं नहीं रुकेंगे। 2017 में हम gst लाए, आर्थिक मजबूती का काम किया। 2025 में हम इसे फिर से लाए, हम फिर से आर्थिक मजबूती लाएँगे और जैसे-जैसे आर्थिक मजबूती आएगी, कर का बोझ कम होता जाएगा। देशवासियों के आशीर्वाद से जीएसटी सुधारों की प्रक्रिया जारी रहेगी।
ये भी पढ़ें- gst 2.0 reforms: जानिए क्यों पेट्रोल-डीजल अभी भी GST से बाहर
आम जनता को ऐसे हो रहा फायदा (GST relief)
मोदी ने कहा कि 2014 से पहले कई तरह के कर थे, जिनकी वजह से व्यवसाय और परिवार का बजट कभी संतुलित नहीं हो पाता था। 1,000 रुपये की एक शर्ट की कीमत पहले 117 रुपये हुआ करती थी। 2017 में जब हमने जीएसटी लागू किया, तो यह 170 रुपये से घटकर 50 रुपये हो गई और अब 22 सितंबर के बाद वही शर्ट केवल 35 रुपये की हो जाएगी। 2014 में अगर कोई टूथपेस्ट, तेल, शैम्पू आदि पर 100 रुपये खर्च करता था, तो उस पर 31 रुपये टैक्स लगता था। 2017 में, ये घटकर 18 रुपये हो गया। अब वही वस्तु 105 रुपये में मिलेगी। मोदी ने कहा कि 131 रुपये की वस्तु घटकर 105 रुपये हो गई है।
अधिकांश वस्तुओं पर 5% जीएसटी
प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले यदि कोई परिवार सालाना 1 लाख रुपये का सामान खरीदता था, तो उसे उस समय लगभग 25,000 रुपये टैक्स देना पड़ता था। लेकिन अब नेक्स्ट जेनरेशन gst के बाद उन्हें केवल 5 या 6,000 रुपये टैक्स देना होगा, क्योंकि अब ज़्यादातर ज़रूरी वस्तुओं पर केवल 5% जीएसटी है।



