भारत का डर या कोई और बात, जानें लाहौर में भारी सेना क्यों

Pak Army In Lahore: लाल किले धमाके के बाद पाकिस्तान में मचा हड़कंप। जनरल मुनीर ने लाहौर की ओर सेना भेजी, सीमा पर टैंक तैनात, ऑपरेशन सिंदूर 2.0 का खौफ बढ़ा।

Pak Army In Lahore:नई दिल्ली के लाल किले पर हुए धमाके को भारत सरकार ने आतंकी हमला मान लिया है। बुधवार शाम को गहन जांच के बाद यह आधिकारिक घोषणा होते ही, पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में खलबली मच गई है।

पाकिस्तान जिसके हाथ-पांव ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान बुरी तरह से फूल गए थे, एक बार फिर से दहशत में है । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आनन-फानन में अपनी सेना को लाहौर की ओर भेजना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि सीमा पर टैंक भी तैनात कर दिए गए हैं और पूरी पाकिस्तानी सेना में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दूसरे चरण यानी सिंदूर 2.0 को लेकर खौफ का माहौल है ।

लाहौर की ओर क्यों भागी पाकिस्तानी आर्मी

  • सवाल यह है कि इस घबराहट के माहौल में पाकिस्तानी सेना ने सबसे पहले लाहौर को ही क्यों चुना?
  • रणनीतिक खतरा: लाहौर वाघा सीमा के बेहद करीब स्थित है। यह मुस्लिम देश की राजधानी भी है । इस लिहाज से भारत के किसी भी संभावित जवाबी हमले में यह सबसे पहले निशाने पर आ सकता है। इसलिए सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इसे सुरक्षित किया जा रहा है।

delhi blast 2025: लाल किले के पास धमाके के बाद पाक को इस बात का डर

  • आर्थिक केंद्र: कराची के बाद लाहौर पाकिस्तान के सबसे बड़े औद्योगिक और आर्थिक केंद्रों में से एक है। यह सूचना प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग कपड़ा और सेवा उद्योगों का एक बड़ा बाज़ार है। इस महत्वपूर्ण आर्थिक केंद्र को बचाना पाक सरकार की बड़ी चिंता है ।
  • परिवहन का केंद्र: लाहौर एक महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शन और प्रमुख सड़क मार्ग केंद्र है । यह देश के बाकी हिस्सों से जुड़ने का मुख्य माध्यम है। अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के कारण अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और यात्रा के लिए भी यह बेहद अहम है।

Related Articles

Back to top button