nepo kids in hindi: जब करोड़ों भूखे हों, तब दिखावा क्यों; नेपो किड्स पर सवाल

नेपो किड्स की लग्जरी लाइफशैली बनाम आम जनता की जद्दोजहद। नेपाल, भारत और दक्षिण एशिया में बढ़ती सामाजिक असमानता की एक झलक।

nepo kids in hindi: लग्जरी लाइफ का लुत्फ उठाना गलत कदम नहीं है। हर कोई ऐशो-आराम की जिंदगी जीने की चाहत रखता है। कोई दादा-परदादा, माता-पिता की दौलत पर शानो-शौकत भरी जिंदगी गुजारता है तो किसी को यह ख्वाहिश पूरी करने के लिए जीवन में खूब स्ट्रगल करनी पड़ती है।

अपनी दौलत, शौहरत और रुतबे का प्रदर्शन सोच-समझ कर करना जरूरी होता है। जिस देश में अधिकांश आबादी दो वक्त की रोटी की खातिर दिन-रात हाड़तोड़ मेहनत करे, वहां रईसजादों को ऐसा दिखावा नहीं करना चाहिए, जिससे गरीब एवं मध्यम वर्ग के बीच गलत संदेश जाए। भारत के पड़ोसी देश नेपाल में एकाएक बदले हालात ने समूची दुनिया को हैरान-परेशान किया है।

चर्चा में नेपो किड्स शब्द (What is nepo)

नेपाल की हिंसा के दौरान ‘नेपो किड्स’ जैसा शब्द चर्चाओं में आया है। माता जानकी की जन्मभूमि आज बिल्कुल बदल चुकी है। सत्ता से बाहर केपी शर्मा ओली सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे युवाओं में नेपो किड्स (nepo kids in hindi) को लेकर भी जबरदस्त गुस्सा देखने को मिला था।

दरअसल नेपाल के ज्यादातर नामचीन नेताओं के बच्चों की पढ़ाई विदेश में हुई है। विदेश में महंगी पढ़ाई के साथ शौक भी महंगे होते चले गए। इन नेताओं के बच्चे जैसे-जैसे बड़े होते गए, वैसे-वैसे उन्होंने आधुनिक एवं खर्चीली जीवनशैली से खुद को जोड़ना आरंभ कर दिया।

ये भी पढ़ें- Nepal news gen z: बैन लगाने से पहले नेपाल सरकार ने की ये गलती, जल उठा पूरा देश

विदेशी धरती पर बिंदास अंदाज में घूमना-फिरना, महंगे कपड़े पहनना, ब्रांडेड कपड़े, घड़ी, चश्मे, बैग का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर निरंतर फोटो वायरल करना, पांच सितारा होटल में बैठकर स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाना, स्वीमिंग पूल में नहाना आदि-आदि फोटो एवं वीडियो के माध्यम से नेपो किड्स ने गरीब नेपाल के नागरिकों को लंबे समय से प्रभावित कर रखा था। पढ़ाई-लिखाई के बावजूद अच्छी नौकरी न मिलने से हताश असंख्य युवा जब नेपो किड्स की लाइफ को देखते थे तो उन्हें खुद पर गुस्सा आता था, मगर मन को मसोसने के अलावा उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं था।

नेपो किड्स ने बिगाड़ा माहौल (nepo kids nepal)

मसलन नेपाल में नेताओं के खिलाफ माहौल बनाने में नेपो किड्स (nepo kids nepal) ने एक तरह से आग में घी डालने का काम किया। बेरोजगारी से तंग आकर बड़ी संख्या में नेपाली युवा प्रतिवर्ष भारत का रूख करते हैं। भारत के अलग-अलग हिस्सों में जाकर वह चौकीदारी, घरेलू कामकाज, फास्ट फूड की ठेली जैसे काम कर अपनी आजीविका चलाने को मजबूर होते हैं। नेपाल में लोकतंत्र की स्थापना के समय आम नागरिकों ने उम्मीद लगाई थी कि भविष्य में उनके जीवन स्तर में बड़ा बदलाव आएगा, मगर यह उम्मीद धूमिल पड़ती गई।

सोशल मीडिया पर सिर्फ नेपाल के नेपो किड्ज की लग्जरी लाइफ से संबंधित फोटो और वीडियो नहीं हैं बल्कि पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, भारत के नेपो किड्स भी पीछे नहीं हैं। अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी के लाडले अनंत अंबानी के विवाह की महंगी रस्मों ने पूरी दुनिया को चौंकाया था। अंबानी परिवार ने फंक्शन में मनोरंजन का तड़का लगाने के लिए देश-विदेश से नामचीन कलाकारों को मोटी फीस देकर आमंत्रित किया था।

कहना गलत नहीं कि जिस देश में अस्सी करोड़ से अधिक नागरिकों को आज भी प्रतिमाह निशुल्क राशन सरकार की तरफ से मिलता है, वहां रईसी का इस प्रकार का प्रदर्शन कतई अच्छा नहीं कहा जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर के दरम्यान सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के एक युवा का वीडियो खूब वायरल हुआ था। वीडियो में युवा कहता है कि पाकिस्तान की जीडीपी को नीता अंबानी अपने गले में लटका कर घूमती हैं। दरअसल पाकिस्तानी युवा ने नीता अंबानी के बेशकीमती हार पर टिप्पणी की थी।

Related Articles

Back to top button