सांसद राहुल गांधी ने दो दिवसीय दौरे के दौरान किया विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

ऊँचाहार, रायबरेली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली के सांसद राहुल गांधी ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान भुएमऊ स्थित सांसद आवास पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। सांसद निधि के माध्यम से तैयार की गई इन योजनाओं का सीधा लाभ स्थानीय निवासियों को मिलेगा।

क्षेत्रवासियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस अवसर पर कई प्रमुख सौगातें दी गईं, नई एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ, नए ट्रांसफार्मर और ट्रॉली ट्रांसफार्मर की सुविधा, बारात घरों का लोकार्पण व शिलान्यास, ग्रामीण व शहरी संपर्क मार्ग सुधारने हेतु इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण कार्य।

लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सांसद राहुल गांधी ने वहां मौजूद देवतुल्य जनता से सीधा संवाद किया। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए मौके पर मौजूद संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही।इस अवसर पर अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा,जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी,अतुल सिंह पूर्व प्रत्यासी ऊँचाहार,सुशील पासी,पंजाबी सिंह,सुधा द्विवेदी,डॉ मनीष सिंह चौहान आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button