शैक्षणिक, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का सफल आयोजन

संस्कृति इण्टरनेशनल स्कूल स्कूल में हुआ आयोजन

भरथना इटावा। संस्कृति इण्टरनेशनल स्कूल में विभिन्न शैक्षणिक व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। किंडरगार्टन सेक्शन में आयोजित “नन्हें कलाकार” (रंग भरो प्रतियोगिता) में पीजी वर्ग से मिस्ठी, नर्सरी से नायरा, एलकेजी से श्रद्धा तथा यूकेजी से पियूष ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कक्षा 1 से 4 के विद्यार्थियों के लिए “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” (अखबार से परिधान निर्माण) गतिविधि आयोजित हुई, जिसमें तनवी (1बी) ने प्रथम, अपेक्षा (3ए) ने द्वितीय तथा यश (2बी) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 4 से 9 ने सामुदायिक स्वच्छता जागरूकता के उद्देश्य से भव्य रैली निकाली। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू, खण्ड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार, सफाई प्रभारी पंकज दुबे उपस्थित रहे। पालिकाध्यक्ष श्री यादव ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। आगन्तुक अतिथियों का स्वागत सम्मान प्रधानाचार्य प्रियंका सिंह व बच्चों द्वारा किया गया।

रैली प्रारम्भ होने से पूर्व विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण का संदेश देने हेतु आकर्षक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसमें वशिष्ठ, अनुशी,अर्नव, साक्षी, रौली, शुभ,व देव ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके उपरांत नगर पालिका अध्यक्ष श्री अजय कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। इस दौरान निदेशक अंकित यादव व डा.निकिता यादव की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button