गोविंदपुरम में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण छठी महोत्सव
कीर्तन, इस्कॉन द्वारा महाअभिषेक और विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

गाजियाबाद। गोविंदपुरम व्यापार मंडल द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की छठी के पावन अवसर पर श्रीकृष्ण छठी महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण का संकीर्तन किया गया तथा इस्कॉन द्वारा भगवान श्रीकृष्ण का विधिवत महाअभिषेक कराया गया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
महोत्सव के दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के भजनों एवं संकीर्तन में झूमते नजर आए। इस्कॉन द्वारा कराए गए महाअभिषेक में भक्तों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम में महानगर उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष गोपीचंद प्रधान, जिला महामंत्री राजदेव त्यागी, युवा महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवेश गुप्ता, बबलू सिंह, प्रदीप गुप्ता, गोविंदपुरम व्यापार मंडल के चेयरमैन हरिओम गर्ग, अध्यक्ष राजीव शर्मा, महामंत्री गौरव सिंगला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल गर्ग, कोषाध्यक्ष अशोक गर्ग, उपाध्यक्ष कुणाल गुप्ता, अजय अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, सुमित गोयल एवं संदीप चौधरी सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
आयोजकों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सेवा भावना को मजबूत करना है। महोत्सव के समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया।



