बाजार गई शादीशुदा बेटी नही लौटी घर
पुलिस ने गुमशुदी दर्ज कर लापता बेटी की तलाश की शुरू

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली नगर के ब्रजराज नगर में घर से बाजार गयी एक 28 वर्षीय शादीशुदा बेटी लापता हो गई,और वापस घर नहीं लौटी।
काफी तलाश के बाद भी उसका कहीं कोई सुराग नही लग सका। लापता बेटी के दुखी पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू करदी है।
मोहल्ला ब्रजराज नगर निवासी पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादीशुदा बेटी विगत 31 अगस्त को अपने मायके मोहल्ला ब्रजराज नगर से सुबह करीब 6 बजे बाजार से कुछ सामान खरीदने गयी थी,जिसके बाद उसकी बेटी कहीं लापता हो गई और घर वापस नही लौटी।
सभी रिश्तेदारी में खोज बीन के बाद भी उसकी लापता बेटी का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका,पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच पड़ताल के साथ लापता बेटी की तलाश शुरू करदी है।



