मोदनवाल समाज शाहगंज ने धूमधाम से मनाई श्री मोदनसेन जी महाराज की जयंती

सुलतानपुर। मोदनवाल समाज के आदि पुरुष एवं परम पूज्य श्री मोदनसेन जी महाराज की जयंती समारोह शाहगंज जौनपुर स्थित श्री संगत जी मंदिर प्रांगण में अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय पत्रकार संघ-मानव अधिकार फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.पी. गुप्ता एडवोकेट उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्लोबल ओवरसीज के डायरेक्टर बृजेश गुप्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, सभासद धीरज मोदनवाल, ओम प्रकाश मोदनवाल एवं नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बंटी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के अध्यक्ष एवं गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डी.पी. गुप्ता एडवोकेट ने मोदनवाल समाज द्वारा किए जा रहे सामाजिक, रचनात्मक एवं संगठनात्मक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता, आपसी सहयोग और युवाओं की सक्रिय भागीदारी ही सामाजिक उत्थान एवं विकास का मजबूत आधार है। समाज को निरंतर आगे बढ़ाने के उद्देश्य से उन्होंने 21 हजार रुपये की पुनः आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। वहीं ग्लोबल ओवरसीज के डायरेक्टर बृजेश गुप्ता ने भी समाज के विकास एवं रचनात्मक कार्यों में हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।समारोह में नवनिर्वाचित युवा अध्यक्ष आदित्य प्रताप मोदनवाल और कार्यक्रम के अंत में समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार मोदनवाल कहा समारोह को सफल बनाने में पूरी युवा टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button