जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई इंदिरा गांधी की जयंती, वृद्धाश्रम में फल वितरित कर बुजुर्गों का जाना हाल

गाजियाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान, संघर्ष और बलिदान को याद किया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपना जीवन देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए समर्पित किया। उनका साहसिक नेतृत्व, दृढ़ इच्छाशक्ति और देशहित में लिए गए फैसले सदैव याद किए जाएंगे। उन्होंने गरीबों, वंचितों और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को भी याद किया।

इस अवसर पर दुहाई स्थित वृद्धाश्रम में भी जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। सतीश शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने बुजुर्गों को फल वितरित किए और उनका कुशलक्षेम जाना। साथ ही जरूरतमंदों की सहायता करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, पीसीसी सदस्य राजाराम भारती, जिला प्रवक्ता लायक हुसैन, जिला महिला अध्यक्ष डॉली त्यागी, अश्वनी त्यागी, कमलेश एडवोकेट, रूबी मलिक, सविता जायसवाल, राजकुमार शर्मा, विजेंद्र शर्मा, सुनील सिंह, लक्ष्मण जाटव, रूप किशोर गोयल, राजू शर्मा, रिजवान मलिक, हरपाल सिंह, महेंद्र कुमार, अख्तर हुसैन सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button