उत्कृष्ट प्रयास के लिए अधिवक्ता हुए सम्मानित

राष्ट्रीय लोक अदालत में वरिष्ठ अधिवक्ता जुबैर तैमूरी ने किए उत्कृष्ट प्रयास

इटावा। सितंबर 2026 में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित मुकदमों के सफल मध्यस्थता एवं आपसी समझौते के माध्यम से निस्तारण में अग्रणी भूमिका निभाने पर वरिष्ठ अधिवक्ता जुबैर तैमूरी को दि न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के विधि विभाग की ओर से सम्मानित किया गया है।

कंपनी की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में विधि प्रभारी अतुल डरोलिया ने वरिष्ठ अधिवक्ता जुबैर तैमूरी को उनके उत्कृष्ट प्रयास, प्रभावी पैरवी एवं समर्पण के लिए हार्दिक अभिनंदन करते हुए सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर कंपनी के लंबित मामलों के निस्तारण में उनके द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की गई।

राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान मध्यस्थता के माध्यम से मामलों में समझौता कराने तथा लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण में वरिष्ठ अधिवक्ता जुबैर तैमूरी की भूमिका को कंपनी की ओर से विशेष रूप से उल्लेखनीय बताया गया।इस दौरान एडवोकेट सचिन कुमार एवं राहुल कुमार को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर दि न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के विधि प्रबंधक मान सिंह, प्रशासनिक अधिकारी राधा रानी एवं कार्यालय प्रभारी दिलीप कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button