नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष बनायें गये देवी प्रसाद सोनी व्यापारीयों ने दी बधाई

सुल्तानपुर।विगत दिनों शिव कुमार अग्रहरी के निधन के उपरांत नगर कार्यकारिणी के पुनर्गठन हेतु नगर कोषाध्यक्ष विनय बरनवाल के प्रतिष्ठान पर जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में सभी उपस्थित नगर पदाधिकारियों के मध्य उक्त घोषणा की गई।

नगर महामंत्री संजय लोहिया ने उक्त जानकारी देते हुए बताया शीघ्र ही देवी प्रसाद सोनी अपनी नगर कार्यकारिणी का गठन करेंगे एवं एक बड़ी बैठक के माध्यम से सभी व्यापारियों को एकजुट करने का प्रयास करेंगे।उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने देवी प्रसाद को माला पहना कर बधाई दिया एवं शुभकामनाएं व्यक्त किया।

बैठक में चंद्र प्रकाश अग्रवाल, बजरंग लाल कसौधन,अरुण जायसवाल विनय बरनवाल, संजय लोहिया, राज कुमार सोनी,अशफाक अंसारी, दयाशंकर शेरु, आलोक सागर कसौधन, कमल कौशल, लखी चंद्र कौशल, नवीन अग्रहरि, कृष्ण चंद्र किच्चा, कमल सोनी, प्रवीण अग्रहरि, मंगलदास, आकाश जायसवाल अक्कू, संतोष जायसवाल आदि व्यापारी नेतागण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button