बेटे ने वृद्ध पिता को पीटा: रिपोर्ट दर्ज

गाली देने का विरोध करने पर पीटा

जसवंतनगर,इटावा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मदनपुरा में गाली-गलौज करने से मना करने पर पुत्र ने अपने वृद्ध पिता के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में पिता के हाथ में चोटें आईं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्राम मदनपुरा निवासी प्रधान पति रामपूत पुत्र रामसिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 नवंबर की शाम करीब पांच बजे उनका पुत्र प्रशांत उर्फ बल्लू घर पर गाली-गलौज कर रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो पुत्र ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पिता की चीख-पुकार सुनकर दूसरा पुत्र अजय मौके पर पहुंचा। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया।

थानाध्यक्ष के अनुसार पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी प्रशांत उर्फ बल्लू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button