पूर्व सैनिक अखिलेश यादव ने क्षेत्रीय विधायक पर बोला तीखा हमला

ऊँचाहार विधान सभा क्षेत्र से प्रत्याशिता कर रहे पूर्व सैनिक अखिलेश यादव ने क्षेत्रीय विधायक मनोज पांडेय पर तीखा हमला करते हुए कहा कि केंद्र में बीजेपी की सरकार है प्रदेश में बीजेपी की सरकार है और ऊंचाहार से विधायक प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं और बताते है कि उनका कद इतना बड़ा है कि सरकार उन्हें बुलाने के लिए हेलीकाप्टर तक भेजती है तो मेरा सवाल यह है कि जिस ऊंचाहार से वह विधायक है उसी ऊंचाहार क्षेत्र में एनटीपीसी है जिसमें बनी बिजली पूरे देश को मिलती है लेकिन दुर्भाग्य देखिए कि ऊंचाहार की जनता को एनटीपीसी की बिजली नहीं मिलती है। सवाल यह है कि केंद्र में बीजेपी राज्य में बीजेपी विधायक सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं तो क्या एनटीपीसी से ऊंचाहार से बिजली दिलवाने के लिए डोनाल्ड ट्रम्प या व्हाइट हॉउस से परमिशन लेना पड़ेगा? अगर एनटीपीसी से ऊंचाहार जुड़ जाए तो 24 घंटे बिजली मिल सकती है। लेकिन मनोज पाण्डेय को ऊंचाहार का वोट तो चाहिए लेकिन ऊंचाहार की जनता का सुख और सुकून नहीं चाहिए.. इस बार ऊंचाहार की जनता इसी मुद्दे पर वोट करने जा रही है मेरा वादा है कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद ऊँचाहार को 24 घण्टे बिज़ली मिलेगी।

Related Articles

Back to top button