Manvendra murder case: पिता के टुकड़े करने के बाद दोस्त को कॉल करके मदद मांगी; बहन और भाई का इंस्टाग्राम अकाउंट लॉक
Manvendra murder case: लखनऊ के आशियाना इलाके में मानवेंद्र सिंह की हत्या की जांच अब सिर्फ़ क्राइम तक ही सीमित नहीं है। पुलिस घटना के बाद आरोपी बेटे अक्षत और बेटी कृति की हरकतों पर कड़ी नज़र रख रही है। खासकर, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट का अचानक ‘प्राइवेट’ होना और हत्या के तुरंत बाद अक्षत का अपने एक दोस्त से कॉन्टैक्ट होना जांच में काफी अहम माना जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, हालांकि गोली लगने की बात कन्फर्म हो गई है, मगर हत्या के पीछे की सही वजह अभी भी जांच के दायरे में है। डिजिटल रिकॉर्ड, कॉल डिटेल्स और लोकेशन हिस्ट्री के आधार पर घटना का सही सीक्वेंस तैयार किया जा रहा है। जांच एजेंसियां यह भी जांच कर रही हैं कि हत्या के बाद सबूत मिटाने या जांच की दिशा भटकाने की कोई कोशिश तो नहीं की गई।
सोशल मीडिया एक्टिविटी संदिग्ध
हत्या के बाद पहला बड़ा बदलाव अक्षत और कृति दोनों के इंस्टाग्राम अकाउंट का प्राइवेट होना था। जांच करने वालों को शक है कि यह कदम सिर्फ़ एक इत्तेफ़ाक नहीं हो सकता। डिजिटल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ऐसा ट्रोलिंग से बचने या कोई गंभीर जुर्म करने के बाद अपनी डिजिटल एक्टिविटीज़ को छिपाने के लिए किया जाता है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि हत्या से पहले और बाद में दोनों ने अपने अकाउंट्स पर किससे बातचीत की। सूत्रों के मुताबिक, कृति सोशल मीडिया पर दो अलग-अलग नामों से एक्टिव थी।
पहले दोस्त को कॉल किया और…
सूत्रों के मुताबिक, पिता को गोली मारने के बाद अक्षत ने सबसे पहले अपने एक करीबी दोस्त से कॉन्टैक्ट किया। उसने उसे घटना की जानकारी देकर सरेंडर करने की इच्छा जताई थी। मगर, अपनी बहन कृति के अकेले रह जाने के डर से उसने अपना मन बदल लिया और फिर लाश को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया गया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह घटना गुस्से में हुई या यह पहले से सोची-समझी साज़िश थी।
पैसों को लेकर हुआ था झगड़ा
जब मानवेंद्र सिंह 19 फरवरी को घर लौटा, तो उसने घर में रखे 50 लाख रुपये गिनने शुरू कर दिए। यह रकम शराब की दुकान के लाइसेंस के रिन्यूअल के लिए रखी गई थी। कम पेमेंट को लेकर पिता-पुत्र में तीखी बहस हुई। आरोप है कि बहस के दौरान मानवेंद्र ने अक्षत को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद अक्षत ने अपने पिता की हत्या कर दी।
डॉक्टर नहीं बनना था तो बेटे ने पिता के कर दिए टुकड़े, उधर दो सगी बेटियों ने क्यों रेत दिया पिता का गला
इस जांच में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या के बाद दोनों भाई-बहन उसी कमरे में सोए जहां बॉडी के टुकड़े रखे थे। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह व्यवहार आम इंसानी सोच से परे है। 20 और 21 फरवरी को कृति ने बिना किसी डर के 11वीं का एग्जाम दिया। जब बाहर सब कुछ नॉर्मल दिखाने की कोशिश की जा रही थी, तब घर खून से लथपथ था।



