जानें भारत के 5 रुपये वाले Parle-G की कीमत अमेरिका में कितनी

Parle G Biscuits Facts: जानिए Parle-G बिस्किट की कीमत भारत और अमेरिका में कितनी अलग है और ये कैसे भारत में सस्ते में मिलता है।

Parle G Biscuits Facts: पारले जी बिस्किट जो भारत में घर-घर में पाया जाता है। इसने अपनी जगह भारतीयों के दिलों में खास बनाई है। ये बिस्किट इतनी आसानी से मिल जाता है कि किसी भी दुकान पर चले जाइए ये वहां जरूर होगा। इसकी कीमत भी बहुत सस्ती है जो इसे हर वर्ग के लोगों के लिए सुलभ बनाती है।

भारत में कीमत पांच से दस रुपए

भारत में Parle-G बिस्किट की कीमत करीबन 5 रुपये से 10 रुपये तक है। यह इतने कम दाम में मिलने वाला एक लोकप्रिय स्नैक है जो कई लोगों की चाय के साथ पसंदीदा साथी बन चुका है।

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि विदेशों में इसका मूल्य कितना है?

हमारे देश में सस्ता और आसानी से उपलब्ध यह बिस्किट जब विदेशों में जाता है तो उसकी कीमत पर एक नया नजरिया बनता है। खासकर अमेरिका में इसके दाम सुनकर आपको जरूर हैरानी होगी।

अमेरिका में कीमत कितनी

अमेरिका में Parle-G बिस्किट की कीमत लगभग 1 डॉलर है। जब आप इसे भारतीय मुद्रा में बदलते हैं तो यह लगभग 91 रुपये 62 पैसे बनता है।

जहां भारत में यह बिस्किट इतनी कम कीमत पर मिल जाता है वहीं अमेरिका में इसकी कीमत के हिसाब से केवल एक पैकेट मिल पाता है। भारत में 1 डॉलर की कीमत में आपको 15 से 17 पैकेट Parle-G बिस्किट मिल सकते हैं।

ये है दुनिया की सबसे महंगी गाय, इस कीमत में मुंबई में बनेंगे 20-30 फ्लैट

यह अंतर न केवल भारत और अमेरिका की आर्थिक स्थितियों को दर्शाता है बल्कि यह भी दिखाता है कि हर देश में उत्पादों की कीमतें स्थानीय कर और आपूर्ति श्रृंखला पर निर्भर करती हैं।

आपको बता दें कि Parle-G बिस्किट न केवल भारतीय संस्कृति का हिस्सा बन चुका है बल्कि इसका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक खास स्थान है। लेकिन इसके दामों में इतना अंतर दर्शाता है कि किस तरह वैश्विक बाजारों में कीमतों का निर्धारण विभिन्न कारणों से होता है।

 

Related Articles

Back to top button