लखनऊ: सोना और चांदी के रेट में आया उछाल, जानिये आजके रेट का हाल

भारतीय सर्राफा बाजार ने सोमवार यानि 01 सितंबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। लखनऊ में गुरुवार को सोना में दाम में गिरावट दिखी तो वहीं चांदी के रेट में उछाल आया है।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. भारतीय सर्राफा बाजार ने सोमवार यानि 01 सितंबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। लखनऊ में गुरुवार को सोना में दाम में गिरावट दिखी तो वहीं चांदी के रेट में उछाल आया है। बुधवार को सोने की कीमत 51690 प्रति दस ग्राम और चांदी 54000 प्रति किलो के हिसाब से बिकी। गुरुवार को सोना 51440 प्रति 10 ग्राम और चांदी 58000 प्रति किलो के हिसाब से बिकी।

कानपुर में लगातार दूसरे दिन भी सोना और चांदी दोनों में गिरावट जारी रही। बुधवार को सोना 52300 प्रति 10 ग्राम और चांदी 56000 प्रति किलो बिक थी। गुरुवार को सोना 52000 प्रति दस ग्राम और चांदी 54000 प्रति किलो रही। आगरा में सोने के दाम चढ़े हैं जबकि चांदी में दामों में गिरावट देखने को मिली है। बुधवार को सोना 51800 प्रति दस ग्राम और चांदी 54200 रुपये प्रति किलो थी।

गुरुवार को सोना 52050 प्रति दस ग्राम और चांदी 53700 प्रति किलो बिकी। गोरखपुर में सोने और चांदी के दामों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। यहां दोनों के रेट स्थिर रहे। बुधवार को यहां सोना 52700 प्रति दस ग्राम और चांदी 56500 प्रति किलो थी। सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले दिनों में त्योहार और शादियों का सीजन शुरू होने वाला है।

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button