यूपी की तरह हिमाचल में भी माफ‍िया को खत्‍म करने के लिए BJP को चुनें- सीएम योगी

Himachal Election 2022: उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में चुनावी हुंकार भरी। योगी ने यूपी की तरह हिमाचल प्रदेश से भी माफ‍िया के खात्‍मे के लिए भाजपा को चुनने की अपील की।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऊना में चुनावी हुंकार भरी। योगी ने देव भूमि को नमन कर मतदाताओं का स्वागत किया। योगी ने कहा उत्‍तर प्रदेश में माफिया हावी था, बहनें सुरक्षित नहीं थी, किसानों को कोई नहीं पूछता था आज विकसित राज्य बना है। राम मंदिर बन रहा है। भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। कांग्रेस ने कश्मीर में धारा 370 लगाई और आतंक को बढ़ाया। लेकिन भाजपा ने इसे खत्म किया। अब काेई भी शख्‍स जम्मू कश्मीर में जमीन खरीद सकता है। क्‍या कांग्रेस सरकार कभी एयर स्ट्राइक कर सकती थी, यदि नहीं तो फि‍र उन्‍हें वोट भी क्‍यों। जितने माफिया हैं, उनको कांग्रेस का संरक्षण रहा है।

संकट में विदेश चले जाते हैं बहन-भाई

योगी ने कहा भााजपा हर तबके को लाभ दे रही है, सबके लिए विकास के काम किए। मुफ्त उपचार, 80 करोड़ गरीबों को राशन दिया। कोविड के दौरान पीएम ने 130 करोड़ भारतीयों काे अपना परिवार समझा। योगी ने कहा देश में संकट के वक्त बहन-भाई विदेश चले जाते हैं। देश के साथ खड़े नहीं रहते।

मुकेश दस साल विधायक रहे पर सक्रिय नहीं रहे

मुकेश अग्निहोत्री 10 साल विधायक रहे। लेकिन सक्रिय नहीं रहे। प्रोफेसर राम कुमार ने हरोली में काम किया। प्रो राम कुमार ने बल्क ड्रग पार्क का सपना साकार करवाया, हर घर जल पहुंचाया। गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों के बलिदान दिवस घोषित किया।

Also Read-

लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, समेत इन शहरों में पेट्रोल डीजल सस्ता, जानिये ताजा रेट

माफि‍या को खत्‍म करने के लिए भाजपा को चुनें

उत्‍तर प्रदेश में माफिया से निपट रहे हैं, यहां भी भाजपा माफिया को खत्म करे, इसलिए भाजपा जरूरी है। योगी ने अनुराग ठाकुर, जेपी नड्डा व जयराम ठाकुर को सराहा। प्रोफेसर राम कुमार को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।

 

Related Articles

Back to top button